Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में हिंदू मंदिरों को मिलेगी अतिरिक्त सुरक्षा

Published

on

Loading

पाकिस्तान में हिंदू मंदिरकराची,  पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू मंदिरों, गिरजाघरों और गुरुद्वारों की सुरक्षा के लिए 40 करोड़ की एक परियोजना शुरू की जाने वाली है। मीडिया ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। ‘डॉन’ ने अधिकारियों के हवाले से कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना में खास तौर पर निगरानी कैमरों की खरीद में निवेश किया जाएगा, जो पूरे सिंध में पूजा स्थलों पर लगाए जाएंगे।

सिंध के मुख्यमंत्री के विशेष सहायक खाटूमल जीवन ने कहा, “इस परियोजना से पूजा स्थलों के सुरक्षा स्तर में बढ़ोतरी होगी। ”

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि इस परियोजना में आधुनिक निगरानी और नियंत्रण प्रणाली स्थापित करना शामिल है। इसमें हर पूजा स्थल और आसपास के रणनीतिक स्थानों पर कई वीडियो कैमरा लगाए जाएंगे।

अधिकारियों ने कहा कि यह परियोजना लरकाना, हैदराबाद और दूसरे स्थानों पर हिदू मंदिरों पर हमले के बाद पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी के निर्देश पर बनाई गई है।

सिंध पुलिस ने हिंदुओं, सिखों और इसाईयों सहित धार्मिक अल्पसंख्यकों से जुड़े 1,253 स्थलों के दस्तावेज बनाए हैं।

इसमें 703 हिंदू मंदिर और 523 चर्च हैं। इसके अलावा 6 गुरुद्वारे और 21 ऐसे स्थान हैं जो अहमदी समुदाय से जुड़े हैं।

इन स्थलों पर कुल 2,310 पुलिस कर्मी सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending