Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पहले ही दिन थमी लखनऊ मेट्रो, 2 घंटे बाद इमरजेंसी गेट से निकले यात्री

Published

on

Loading

लखनऊ। लखनऊ मेट्रो का आगाज ही गड़बड़ा गया। सफर के पहले ही दिन तकनीकी खराबी आने की वजह से मेट्रो बीच रास्ते में खड़ी हो गई। चारबाग से ट्रांसपोर्ट नगर जाने वाली ट्रेन दुर्गापुरी और मवैया के बीच सुबह तकरीबन दो घंटे तक खड़ी रही। इस दौरान लोग परेशान होते रहे। बाद में उन्हें इमरजेंसी गेट से निकाला गया।

आम जनता के लिए बुधवार से चली लखनऊ मेट्रो पहले दिन ही तकनीकी खराबी का शिकार बन गई। इस ट्रेन में 101 यात्री सवार थे। दुर्गापुरी और मवैया के बीच मेट्रो में खराबी आ गई, जहां से पैसेंजर्स को दो घंटे बाद इमरजेंसी गेट से निकाला गया।

बताया गया कि ट्रैक्शन मोटर खराब है, जिसकी वजह से इमरजेंसी कॉल अटेंड नहीं हो पाई। काफी देर तक इसे ठीक करने की कोशिश की गई। जब सिस्टम ठीक नहीं हो पाया। तब लोगों को इमरजेंसी गेट से निकाला गया। सभी पैसेंजर्स 400 मीटर पैदल चलकर दुर्गापुरी स्टेशन वापस आए।

बता दें कि मेट्रो का उद्घाटन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ही किया था लेकिन इसके साथ ही समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में सियासी दावेदारी की जंग भी छिड़ गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार यह जताने की कोशिश में नजर आए कि मेट्रो उनकी सरकार की उपलब्धि है जिसका श्रेय भाजपा बिना कुछ किए लेने की कोशिश में है। हालांकि अब पहले ही दिन जब मेट्रो में खराबी आ गई तो कोई भी इसकी जिम्मेदारी लेने के लिए आगे नहीं आना पसंद करेगा।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending