Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पप्पू यादव ने थंबीदुरई पर फेंका कागज

Published

on

Loading

नई दिल्ली| लोकसभा में सोमवार को उस वक्त अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब धर्मातरण मुद्दे पर विपक्षी पार्टियों द्वारा विरोध के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सांसद पप्पू यादव ने कथित तौर पर पीठासीन अधिकारी एम.थंबीदुरई की ओर एक कागज उछाला। धर्मातरण मुद्दे पर एक बार कार्यवाही बाधित होने के बाद जब दोबारा सदन की बैठक शुरू हुई, विपक्षी पार्टियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे पर जवाब की मांग करने लगीं।

थंबीदुरई ने जब कार्यवाही को आगे बढ़ाना चाहा, तो विपक्षी सदस्य अध्यक्ष के आसन के निकट जमा हो गए और मोदी के बयान की मांग को लेकर नारे लगाने लगे। इस शोरगुल के बीच राजद सांसद ने कथित तौर पर अध्यक्ष के आसन की ओर कुछ कागज फेंक दिया। इसके बाद थंबीदुरई ने सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

जब सदन की बैठक दोबारा शुरू हुई, थंबीदुरई ने यादव को फटकार लगाते हुआ कहा कि उनका आचरण स्वीकार्य नहीं है। राजद सांसद ने हालांकि आरोप का खंडन किया। संसद के बाहर संवाददाताओं से उन्होंने कहा, “न तो मैंने कोई कागज फाड़ा और न ही अध्यक्ष के आसन के निकट गया।”

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending