Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पटना के गांधी मैदान में पूरे बिहार की झलक

Published

on

पटना,गांधी-मैदान,पेंटिंग,सिक्की-कला,स्वच्छ,मंदिरों,गुरुद्वारा,पर्यटन-स्थल,मुख्यमंत्री-नीतीश-कुमार,मिले-सुर-मेरा-तुम्हारा

Loading

पटना | पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय समारोह के दौरान लोगों को यहां मगध, वैशाली, मिथिला, भोजुपर और अंगिका क्षेत्र की संस्कृतिक झलक देखने को मिल रही है। यहां मधुबनी पेंटिंग, सिक्की कला, काष्ठ कलाकारी सहित बिहार की समस्त कलाएं कला प्रेमियों को लुभा रही हैं।

समृद्घ बिहार, शिक्षित बिहार, स्वच्छ बिहार बनाने की दिशा में सभी सरकारी स्टॉलों पर लोगों को इसकी जानकारियां दी जा रही हैं तथा गैर सरकारी स्टॉलों पर कलाकार अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं। बिहार के मंदिरों, गुरुद्वारा, पर्यटन स्थल और सरकारी योजनाओं की जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में लोगों को दी जा रही है। इधर, श्रम संसाधन विभाग के स्टॉल पर आधार कार्ड तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में बताया जा रहा है। बिहार दिवस पर ‘जीविका’ के हाट में लगे 15 स्टॉलों पर बिहार की कलाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है और स्वरोजगार की इच्छुक महिलाओं को भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। हाट में महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों का भी प्रदर्शन किया जा रहा है।

मधुबनी पेंटिंग के स्टॉल पर इंदिरा देवी अपनी तमाम सहयोगियों के साथ मौजूद हैं। इंदिरा बताती हैं कि वह पिछले 10 वषरें से पटना में अपनी पेंटिंग लेकर आती हैं। उन्होंने बताया कि उनके स्वयं सहायता समूह में आज 2,000 से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं, जो पेंटिंग के अलावा विभिन्न तरह का स्वरोजगार अपनाए हुई हैं। इधर, मधुबनी के राजनगर की रंभा अपनी मिथिला पेंटिंग का प्रदर्शन यहां कर रही हैं। वह अपनी कला से जुड़े लोगों के बारे में बताती हैं कि वे लोग शिल्प संघ का संचालन कर रहे हैं और उनकी पेंटिंग पूरे देश में जाती है। कला स्टॉल पर लगी फोटो प्रदर्शनी को भी लोगों की खूब सराहना मिल रही है। छायाकार शैलेंद्र की ‘छठ’ की थीम और अभिषेक की ‘बिहार की बेटियां’ थीम की तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

बिहार दिवस के मौके पर लेजर शो के जरिए लोगों को बिहार का इतिहास दिखाया जा रहा है। इसके अलावा कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को गांधी मैदान में बिहार दिवस के मुख्य समारोह का उद्घाटन किया था। बिहार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम 24 मार्च तक जारी रहेगा। ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ की थीम पर तीन दिवसीय इस समारोह को मुख्यमंत्री ने महिलाओं को समर्पित किया है।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending