Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पंजाबः राज्यपाल शिवराज पाटील का कार्यकाल पूरा, सोलंकी संभालेंगे अतिरिक्‍त कार्यभार

Published

on

Loading

चंडीगढ़| पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटील का बुधवार को पांच वर्षो का कार्यकाल पूरा हो गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री पाटील ने यहां राज्यपाल के रूप में 22 जनवरी 2010 को कार्यभार संभाला था। वे केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ के भी प्रशासक थे। पंजाब राजभवन के कर्मचारियों और अधिकारियों ने बुधवार को उन्हें गर्मजोशी से विदाई दी। पाटील का कार्यकाल व्यापक तौर पर विवादों से रहित, लेकिन खास तौर से चंडीगढ़ के परिप्रेक्ष्य में फीका रहा।

शहर के लिए विकास की कुछ चुनी हुई परियोजनाएं ही सामने आईं और वे विवादों में आई थी। यह सब पाटील के यहां का भार संभालने के पहले ही हो चुका था। उनके कार्यकाल में इन परियोजनाओं को खत्म कर दिया गया। लोकतांत्रिक व्यवस्था मौजूद नहीं होने से इस शहर के प्रशासन पर नौकरशाहों का दबदबा है। पाटील के कार्यकाल में नई पहल नहीं हो पाई।

पंजाब के लिए केंद्र से नए राज्यपाल की नियुक्ति नहीं होने तक हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। जिन लोगों के नाम इस पद के लिए चर्चा में उठ रहे हैं उनमें दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा और केंद्रीय मंत्री नजमा हेप्तुल्ला का नाम शिखर पर चला है।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending