Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पंजाब में घने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटना, 4 मरे

Published

on

Loading

पंजाब में घने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटना, 4 मरे

चंडीगढ़ | पंजाब के तरन तारन जिले में घने कोहरे के कारण एक कार और एक बस में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला और एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। कार में सात यात्री सवार थे।

दुर्घटना अमृतसर को मोगा शहर से जोड़ने वाले राजमार्ग पर चंडीगढ़ से 185 किलोमीटर दूर हरकी पाटन में हुई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने दो घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को वाहन से बाहर निकाला।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सोमवार सुबह पंजाब और हरियाणा के कई हिस्से घने कोहरे की चादर में लिपटे रहे।

पंजाब के अमृतसर, लुधियाना व पटियाला में और हरियाणा के करनाल तथा अंबाला जिलों में दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी कम हो गई थी।

कोहरे के कारण दोनों राज्यों के रेल और सड़क यातायात पर असर पड़ा है। गुरु राम दास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से आने और जाने वाली 10 उड़ानों की आवाजाही में देर हुई।

अधिकांश स्थानों पर सोमवार सुबह तापमान 11 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

हालांकि, रविवार को मौसम अपेक्षाकृत गर्म था। रविवार को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से छह से 10 डिग्री अधिक दर्ज किया गया था।

चंडीगढ़ और उसके आसपास के इलाकों में रविवार को हल्की बारिश हुई। हालांकि सोमवार को धूप खिली हुई है।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending