Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में भारत की मदद को सराहा गया : यूएनडीपी

Published

on

संयुक्त राष्ट्र,नेपाल त्रासदी,विकास कार्यक्रम,यूएनडीपी,सहायक प्रशासक मागडी मार्टनेज-सॉलीमैन,हवाईअड्डों

Loading

संयुक्त राष्ट्र | नेपाल त्रासदी में भारत की मदद को सराहा गया है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के एक शीर्ष अधिकारी ने यह बता कही। यूएनडीपी के सहायक प्रशासक मागडी मार्टनेज-सॉलीमैन ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं को नेपाल में भारत के योगदान के बारे में बताया, “हमने भारती सैन्य बलों को सबसे पहले मदद पहुंचाते देखा। नेपाल का हवाईअड्डा भारतीय सैन्य विमानों, हेलीकॉप्टरों से भरा हुआ था, जो नेपाल के सैन्यबलों की मदद कर रहे थे और देश ने इस पहल का स्वागत किया है।”

नेपाल दौरे से लौटे मार्टनेज ने वहां पुनर्निर्माण कार्यो के लिए अंतर्राष्ट्रीय कोष की कमी की भी बात कही। उन्होंने कहा, “मानसून का मौसम करीब आ रहा है। इस तरह की ढीली प्रतिक्रिया से चिंता बढ़ रही है।” उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने सुधार कार्यक्रमों के लिए अगले तीन सालों में 17.5 करोड़ डॉलर का आग्रह किया था, लेकिन अभी तक सिर्फ एक करोड़ डॉलर ही प्राप्त हुए हैं।

मार्टनेज के मुताबिक, “मीडिया के जरिए दिखाई जा रही तस्वीरों में शहरी क्षेत्रों में हुई तबाही को तवज्जो दी गई है, जबकि अधिक तबाही ग्रामीण क्षेत्रों में हुई है और 17.5 करोड़ डॉलर की सहायता राशि मुख्य रूप से ग्रामीण घरों के पुनर्निर्माण के लिए मांगी गई है।” संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के सभी राहत और पुनर्निर्माण प्रयासों के लिए संयुक्त राष्ट्र ने कुल 42.3 करोड़ डॉलर के योगदान की मांग की है।

उन्होंने कहा कि नेपाल भूकंप में कई मंदिरों, पूजास्थलों और विरासत स्थलों के साथ 500,000 से ज्यादा घर तबाह हो गए हैं। हमारा तत्काल ध्यान बेघरों को आश्रय प्रदान करना और घरों का पुनर्निर्माण करना है। कई क्षेत्रों में सड़कों का भी दोबारा निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर नेपाल के बुनियादी ढांचे को बड़ी हानि पहुंची है। हालांकि, हवाईअड्डों से विमानों का आवागमन हो रहा है। विद्युत ग्रिड और दूरसंचार प्रणाली सही तरीके से काम कर रही है और बांध भी सुरक्षित हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending