Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नीरदरलैंड में बंधक को बचाया गया, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading

हेग, 17 अगस्त (आईएएनएस)| नीदरलैंड के हिलवर्सम शहर के एक रेडियो स्टेशन में एक महिला को बंधक बनाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। सामाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, व्यक्ति ने पहले महिला को चाकू से डराया और फिर उसे एनपीओ 3एफएम स्टेशन में ले गया।

महिला से व्यक्ति के संबंधों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।

प्रसारक एनओएस की रिपोर्ट के अनुसार, महिला एनपीओ की कर्मचारी है।

प्रसारक ने यह भी बताया कि व्यक्ति महिला के गले पर चाकू रखकर इमारत में घुस आया, वह सीएनएन में किसी से बात करना चाहता था।

3एफएम नीदरलैंड का एक पॉप और रॉक रेडियो स्टेशन है जो निजी प्रसारक एनपीओ द्वारा संचालित किया जाता है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending