Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नागालैंड : गोलीबारी में मेजर शहीद, 4 उग्रवादी मारे गए

Published

on

Loading

कोहिमा, 7 जून (आईएएनएस)| नागालैंड के मोन जिले में बुधवार को भारत-म्यांमार सीमा के पास उग्रवादियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण संघर्ष हुआ, जिसमें सेना के एक मेजर शहीद हो गए जबकि चार उग्रवादियों को मार गिराया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ओटिंग गांव में लापा लेम्पोंग की पहाड़ी पर हुए संघर्ष में सेना की 12वीं पैरा कमांडो के तीन जावन घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर है।

खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पैरा कमांडो और प्रादेशिक सेना की संयुक्त टीम ने उग्रवादी संगठनों, नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड-खापलांग (एनएससीएन-के) और युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम-इंडिपेंडेंट (यूएलएफए-आई) के एक समूह को घेर लिया।

उग्रवादी मोन जिले से होकर म्यांमार से नागालैंड में घुसे थे। पुलिस इन फरार उग्रवादियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया रहा है।

नागालैंड पुलिस प्रमुख एल.एल. दुंगेल ने आईएएनएस से कहा कि संघर्ष में प्रादेशिक सेना के मेजर डेविड मनलम की मौत हो गई और तीन पैरा कमांडो घायल हुए हैं।

मेजर दुंगेल ने कहा कि चार आतंकवादी मारे गए हैं, जिनकी फिलहाल पहचान नहीं हुई है।

उन्होंने कहा, हम अभी भी घटना की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

मेजर डेविड मनलम के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए शिलांग भेजा जाएगा।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending