Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

लंदन हमले में मृत आस्ट्रेलियाई लोगों को हैरी दी श्रद्धांजलि

Published

on

Loading

कैनबरा, 7 जून (आईएएनएस)| ब्रिटेन के राजकुमार हैरी ने बुधवार को लंदन हमले में मारे गए आस्ट्रेलियाई नागरिकों के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। समाचार पत्र ‘द आस्ट्रेलियन’ के मुताबिक, इनविक्टस गेम्स-2018 का प्रचार करने आए हैरी ने सिडनी के एडमिरैलटी हाउस में आयोजित कार्यक्रम में अपने भाषण की शुरुआत हमले के शिकार लोगों के प्रति संवेदना जताते हुए की।

लंदन ब्रिज पर शनिवार को हुए हमले में मारे गए सात लोगों में दो आस्ट्रेलियाई नागरिक भी शामिल हैं।

नर्स क्रिस्टी बोडेन के परिवार ने इस बात की पुष्टि की है कि घायलों की मदद करने के लिए ब्रिज पर दौड़ रही बोडेन की हत्या कर दी गई। हमले में एक अन्य आस्ट्रेलियाई नागरिक 21 वर्षीय नैनी सारा जेलेनाक की पहचान हुई है।

राजकुमार हैरी ने कहा, मैं अपनी बात शनिवार को लंदन ब्रिज हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के साथ शुरू करना चाहूंगा।

डेलीमेल ने राजकुमार हैरी के हवाले से कहा, आस्ट्रेलियाई लोग लंदन के जीवन का अहम हिस्सा है और हमें अच्छे और बुरे दिनों में यह बात याद दिलाई जाती है। हमारी संवदेनाएं पीड़ितों के दोस्तों और परविार के प्रति है।

हमले में दो आस्ट्रेलियाई नागरिक, कैंडिस हेज और एंड्रयू मॉरिसन, भी घायल हुए हैं।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending