Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

नहीं करूंगा मुस्लिमों से अपील, राम मंदिर वहीं बनेगा : स्वामी

Published

on

Loading

लखनऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद सुब्रमण्यम स्वामी गुरुवार को लखनऊ पहुंचे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर अयोध्या में उसी स्थान पर बनेगा, जहां पर राम लला विराजमान हैं। ‘सुप्रीम कोर्ट में चल रहा मामला जल्द हल होगा, जिसमें हम जीतेंगे। इसके लिए मैं मुस्लिमों से किसी तरह की अपील नहीं करूंगा।’

स्वामी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की, लेकिन क्या बातें हुईं, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद स्वामी ने राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर कहा कि राम मंदिर का निर्माण राम जन्मभूमि पर ही हो सकता है। मस्जिद कहीं भी बन सकती है।

उन्होंने कहा, “राम मंदिर निर्माण को लेकर मैं मुस्लिमों से अपील नहीं करूंगा, बल्कि होश में आने को कहूंगा। मुस्लिम देशों में भी मस्जिद को अपनी जरूरत के हिसाब से शिफ्ट कर दिया जाता है। पैगम्बर मोहम्मद साहब से जुड़ी मक्का में बनी मस्जिद को भी तोड़ा जा चुका है।”

आसाराम बापू को निर्दोष बताने वाले स्वामी ने कहा कि मुसलमान चाहें तो कहीं और मस्जिद मना लें। उन्होंने कहा, “दरअसल सुन्नी वक्फ बोर्ड मस्जिद के लिए नहीं, प्रॉपर्टी के लिए केस लड़ रहा है। लेकिन मैं प्रॉपर्टी के लिए नहीं लड़ रहा हूं। मंदिर के लिए लडऩा मेरा मूलभूत अधिकार है। इसलिए पहले मेरी याचिका पर फैसला होने वाला है, जिसमें हमें ही जीत मिलेगी।”

उन्होंने यह भी कहा, “संसद के जरिए राम मंदिर निर्माण पर अमित शाह से सवाल कीजिए। मैंने अशोक सिंघल को रामसेतु बचाने का वचन दिया और उसे पूरा किया। राम मंदिर को भी बचाकर अशोक सिंघल को दिया वचन पूरा करूंगा। राम मंदिर निर्माण से जुड़े सभी तथ्य मेरे पक्ष में हैं।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending