Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नर्मदा घाटी में विस्थापितों ने मनाई ‘काली दिवाली’

Published

on

Loading

बड़वानी, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)| देश और दुनिया में गुरुवार को दीपावली मनाई जाएगी, मगर मध्य प्रदेश के निमांड़ इलाके के विस्थापित मजदूर, किसान ने बुधवार को ही काली दीपावली मना डाली। इस मौके पर उन्होंने मशालें जलाईं और कहा कि दीपावली तो पूंजीपतियों और शासकों के लिए है। हमारा तो दीवालिया निकल गया। नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेत्री मेधा पाटकर के नेतृत्व में झंडा चौक पर जमा हुए लोगों ने सरकार और उद्योगपतियों की मिलीभगत के खिलाफ रोष जाहिर किया। मेधा ने कहा, दीपावली पूंजीपतियों की, शासकों की है, विस्थापितों, किसान, मजदूर का तो दीवाला निकल गया।

इस प्रदर्शन में शामिल किसान व श्रमिकों ने मशाल जलाकर अपने विरोध का प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा, हमारी खेती छीनी, हमारी नदी और गांवों की हत्या की। देशभर के किसानों को उपज का सही दाम नहीं, बीमा योजना के तहत नुकसान की भरपाई नहीं, न्यूनतम समर्थन मूल्य का भी लाभ नहीं मिल रहा।

सरदार सरोवर की ऊंचाई बढ़ाने के लिए छोड़े गए पानी ने कई इलाकों में तबाही मचाई है। निचली बस्तियां डूब गई हैं। मछुवारों के पास कोई काम नहीं बचा है, मछलियां मर रही हैं।

इस विरोध प्रदर्शन में नर्मदा घाटी के किसान, महिला, पुरुषों के साथ सेंच्युरी मिल वेयरइट नाम की कंपनी को बेचने की साजिश के खिलाफ 1200 श्रमिक भी शामिल हुए। यहां जमा हुए लोगों ने काली दीपावली मनाई।

बड़वानी के झंडा चौक में मेधा पाटकर, बी देवराम, कैलाश अवास्या, जगदीश पटेल, पेमा भीलाला, राहुल यादव तथा कमला यादव ने सभी की समस्याओं का जिक्र किया। श्रमिकों की ओर से राजकुमार दुबे, संजय चौहान व राजेश यादव ने संघर्ष का संकल्प लिया।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending