Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

नन दुष्कर्म मामला : प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Published

on

कोलकातो,पश्चिम बंगाल,दुष्कर्म,सियालदह रेलवे स्टेशन,गिरफ्तार,सीआईडी,उपमहानिरीक्षक,शेख सलीम, गोपाल सरकार

Loading

कोलकातो | पश्चिम बंगाल के राणाघाट स्थित एक कान्वेंट स्कूल में एक 70 वर्षीय नन के साथ हुए दुष्कर्म के मामले के प्रमुख आरोपियों को सियालदह रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अहीदुल इस्लाम बाबू के रूप में हुई है, जिसे मिलन सरकार के साथ गिरफ्तार किया गया है। राज्य के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने गुरुवार रात दोनों को गिरफ्तार किया।

सीआईडी के उपमहानिरीक्षक (संचालन) दिलीप कुमार अदक ने कहा, “हमने उन्हें गुरुवार रात सियालदह रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। उन्हें राणाघाट में अदालत के समक्ष पेश किया जा रहा है।” मिलन सरकार को इस मामले में प्रमुख आरोपी बताया जा रहा है। सरकार को उस गिरोह का मुखिया बताया जा रहा है, जिसने 14 मार्च को नदिया जिले के राणाघाट स्थित एक कान्वेंट पर धावा बोल दिया था और कथित दौर पर एक 71 वर्षीय नन से दुष्कर्म किया था। पुलिस इस मामले में आरोपी शेख सलीम, गोपाल सरकार और मिंटू शेख को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending