Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘दोस्ताना’ से लंबा सफर तय किया : अपूर्वा

Published

on

Loading

'दोस्ताना' से लंबा सफर तय किया : अपूर्वा

मुंबई | राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म संपादक और पटकथा-लेखक अपूर्व असरानी का मानना है कि वर्ष 2008 की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘दोस्ताना’ के बाद से भारतीय समाज ने लंबा सफर तय किया है। इसमें दो अभिनेताओं को समलैंगिक दिखाया गया था। फिल्मकार करण जौहर के टीवी शो ‘कॉफी विद करण’ के एक एपिसोड में अभिनेता अर्जुन कपूर और वरुण धवन ने दो समलैंगिक पुरुषों का मजाक बनाया। हालांकि, ट्विटर पर कुछ लोगों ने इसकी आलोचना भी की।

उन्होंने कहा, “यह बहुत अच्छी पटकथा थी। न ही अर्जुन और न ही वरुण ने समलैंगिक पुरुषों का मजाक बनाया। दोस्ताना ने सचमुच एक लंबा सफर तय किया है।”

समलैंगिक अधिकारों जैसे सामाजिक रूप से प्रासंगिक मुद्दों पर फिल्में बनाने के लिए पहचाने जाने वाले ओनिर ने कहा, “मैंने इसे नहीं देखा, इसलिए मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता कि यह मजाक था या किसी को परेशान करने वाला मजाक। मुझे लगता है कि सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा है और हम हंसने में सक्षम हैं और इसे गंभीरता से लेते हैं।”

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending