Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दूरदर्शन पर ‘हुनरबाज’ 18 अक्टूबर से

Published

on

Loading

जनता को बड़े पैमाने पर प्रशिक्षु प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रति जागरूक बनाने के लिए 10 कड़ियों वाला एक कार्यक्रम ‘हुनरबाज’ दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। देश में विशेष रूप से युवाओं में कौशल निर्माण में इसकी उपयोगिता होगी। डीडी नेशनल चैनल पर ‘हुनरबाज’ का पहला एपिसोड 18 अक्टूबर को सुबह 11.30 बजे प्रसारित होगा। इसके बाद शेष नौ कड़ियां उसी समय, उसी चैनल पर हर रविवार को प्रसारित की जाएंगी।

टीवी कार्यक्रम ‘हुनरबाज’ कौशल और नवाचार पर प्रकाश डालता है। यह कार्यक्रम लाखों युवा भारतीयों को कई ऐसे तरीकों के बारे में बताने में मदद करेगा, जिससे वे अपने कौशल को उन्नत कर सकते हैं, रोजगार के लायक बन सकते हैं और अपनी आविष्कारशील प्रतिभा का खुद के लिए व्यावसायिक उपयोग कर सकते हैं।

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने युवाओं में कौशल निर्माण को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षु (अप्रेंटिस) अधिनियम, 1961 में संशोधन किया है।

 

Continue Reading

मनोरंजन

रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

हैदराबाद। रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का शनिवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रामोजी 5 जून से ICU में भर्ती थे। वे हार्ट से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे थे। तेलंगाना सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ रामोजी राव का अंतिम संस्कार करने की घोषणा की है।

रामोजी राव मीडिया के क्षेत्र में बड़ा नाम थे। उन्होंने 1962 में रामोजी ग्रुप की नींव रखी थी,जिसमें हैदराबाद स्थित दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी, उषा किरण मूवीज, मयूरी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स, मार्गदर्शी चिट फंड और डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स शामिल हैं। रामोजी फिल्म सिटी का निर्माण उन्होंने ही अपनी जमीन पर कराया था, जहां तमाम विश्व स्तरीय फिल्म की शूटिंग हुई। रामोजी फिल्म सिटी को भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक बनाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। मीडिया और भारतीय फिल्म उद्योग में रामोजी राव का योगदान बहुत बड़ा है और उनका निधन पूरे मनोरंजन समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है।

बता दें कि रामोजी राव ने साल 1983 में फिल्म निर्माण कंपनी उषाकिरण मूवीज़ की स्थापना की थी। उन्होंने चार फिल्मफेयर पुरस्कार और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता है। साल 2016 में उन्हें पत्रकारिता, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए देश ने दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। रामोजी राव का जन्म आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पेदापरुपुडी में एक किसान परिवार में हुआ था। वह मार्गदर्शी चिट फंड, रमादेवी पब्लिक स्कूल और प्रिया फूड्स के संस्थापक भी थे। इसके अलावा वह आंध्र प्रदेश में डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष भी थे।

Continue Reading

Trending