Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली में महिला मृत मिली

Published

on

Loading

नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक 38 वर्षीय महिला को उसके घर में मृत पाया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “उषा झा का गला घोटा हुआ पाया गया और उसके हाथ उसकी छाती से बंधे हुए थे। घर में सामान बिखरे हुए थे। यह लूट का मामला हो सकता है।”

यह घटना पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में घटी। पुलिस का अनुमान है कि यह घटना सोमवार अपराह्न् तीन बजे से 5.30 बजे के बीच घटी होगी।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “उसका भतीजा उससे मिलने गया और पाया कि सामने का दरवाजा बाहर से बंद था। वह घर में अंदर गया और उसके शव को देखा। उसकी तीन साल की बच्ची रो रही थी। उसने हमें और पड़ोसियों को सूचित किया।”

महिला को एक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। झा के पति संतोष गुड़गांव में एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमलावरों ने लॉकर खोलने की कोशिश की थी, लेकिन वे उसे खोल नहीं सके।”

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending