मुख्य समाचार
दिल्ली में रिकॉर्ड मतदान, 67 फीसदी वोट पड़े
नई दिल्ली| दिल्ली के मतदाताओं ने चुनाव में 67.10 फीसदी वोटिंग करके एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। दिल्ली के अब तक के इतिहास में न तो लोकसभा, न विधानसभा और न ही एमसीडी या किसी अन्य नगर निकाय के चुनावों में इतनी ज्यादा वोटिंग हुई है। 2013 के विधानसभा चुनाव में 65.63 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, जबकि पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में दिल्ली में 65.10% वोटिंग हुई थी।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार सुबह आठ बजे शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे शांतिपूर्ण समाप्त हो गया। निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में शाम छह बजे तक 67.10 फीसदी लोगों ने मताधिकार का उपयोग किया। दिल्ली में पूर्वी दिल्ली जिले में 65.22 फीसदी, मध्य दिल्ली में 63.83 फीसदी, नई दिल्ली में 58.7 फीसदी, उत्तरी दिल्ली में 64.29 फीसदी, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 66.44 फीसदी, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में 62.05 फीसदी, दक्षिणी दिल्ली में 61.7 फीसदी, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में 63.68 फीसदी और पश्चिमी दिल्ली में 64.31 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग ने कहा कि हालांकि शाम छह बजे के बाद भी कई स्थानों पर लोगों को कतारों में देखा गया और उन्हें मतदान करने दिया गया।
दिल्ली चुनाव में 19 महिलाओं सहित कुल 673 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सभी उम्मीदवारों की किस्मत अब इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में बंद हो गई है, जो कि 10 जनवरी को मतगणना के साथ खुलेगी। दिल्ली में कुल 1,33,09,078 मतदाता हैं, इनमें 73,89,089 पुरुष मतदाता और 59,19,127 महिला मतदाता हैं, जबकि 862 ‘थर्ड जेंडर (किन्नर)’ मतदाता हैं।मतदान के लिए कुल 12,177 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें से 714 को संवेदनशील और 191 को अति-संवेदनशील घोषित किया गया था। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी सीट पर सबसे अधिक 18 उम्मीदवार हैं, जबकि दक्षिणी दिल्ली के अंबेडकर नगर सीट से सबसे कम चार उम्मीदवार हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराने और कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ 55,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। मुख्य मुकाबला तीन पाíटयों-आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच है। चुनाव परिणाम 10 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। गौरतलब है कि 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 31 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, जबकि पहली बार चुनाव में उतरी आप को 28 सीटें मिली थीं। कांग्रेस को सिर्फ आठ सीटों पर संतोष करना पड़ा था।
त्रिशंकु विधानसभा के बीच आप ने कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई थी, लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सदन में दिल्ली जन लोकपाल विधेयक पारित नहीं करा पाने के कारण 14 फरवरी, 2014 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद 17 फरवरी को यहां राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था। आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार केजरीवाल नई दिल्ली सीट से उम्मीदवार हैं, जिन्होंने पिछले चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को इसी सीट से करीब 26,000 वोट से हराया था। वहीं भाजपा की तरफ से पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया है, जो पूर्वी दिल्ली की कृष्णा नगर सीट से चुनाव लड़ रही हैं।
नेशनल
‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान
रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।
इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।
राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।
-
नेशनल3 days ago
कंधमाल से पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना- इस बार ये लोग 50 सीटों से नीचे सिमटने वाले हैं
-
नेशनल3 days ago
सीएम केजरीवाल ने पत्नी संग कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर में की पूजा, भगवंत मान भी रहे मौजूद
-
नेशनल3 days ago
केजरीवाल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- चुनाव जीते तो पहले योगी जी को निपटाएंगे, फिर अमित शाह को पीएम बनाएंगे
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
कुवैत में संसद भंग, सभी कानून और संविधान के कुछ अनुच्छेद निलंबित
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे
-
नेशनल2 days ago
तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में बम बनाने को एक कुटीर उद्योग बना दिया है : पीएम मोदी
-
नेशनल2 days ago
केजरीवाल ने किया 10 गारंटियों का एलान- 24 घंटे मुफ्त बिजली, सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा का वादा
-
मनोरंजन2 days ago
आ गई ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट, सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना भी आएंगे नजर