Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दिल्ली में भाजपा की हार कोई बड़ी बात नहीं : अमित शाह

Published

on

बेंगलुरू,भारतीय-जनता-पार्टी,अध्यक्ष-अमित-शाह,दिल्ली-विधानसभा,दिल्ली,आम-आदमी-पार्टी,युनाइटेड,प्रकाश-जावड़ेकर

Loading

बेंगलुरू | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार को तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि पार्टी की दिल्ली इकाई में नई जान फूंकने की जरूरत है। यहां भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की शुरुआत करते हुए शाह ने यह भी कहा कि चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद पार्टी को अहंकारी नहीं होना चाहिए।

भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने अध्यक्ष के हवाले से कहा, “पार्टी अध्यक्ष ने कहा है कि हमें कई सफलता मिली है और दिल्ली में हार कोई बड़ा मुद्दा नहीं है।” शाह ने कहा कि पार्टी की दिल्ली इकाई पर ध्यान दिया जाएगा और उसमें नई जान फूंकी जाएगी। उन्होंने कहा कि जीत-हार तो लगा रहता है। जीत के बाद हमें अहंकारी और हार के बाद निराश नहीं होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा लगभग साफ हो गया। आम आदमी पार्टी (आप) ने फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में 70 में से 67 सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज की। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में 31 सीटें जीतने में कामयाब रही भाजपा को मात्र तीन सीटों से संतोष करना पड़ा।

बिहार में आगामी चुनाव की चर्चा करते हुए शाह ने कहा कि वहां एक बार फिर से जंगलराज कायम हो गया है, क्योंकि जनता दल (युनाइटेड) ने भाजपा के साथ गंठबंधन तोड़ दिया। शाह ने कहा, “बिहार की जनता ने भाजपा व जद (यू) को संयुक्त जनादेश दिया था। चूंकि गठबंधन टूट चुका है, इसलिए बिहार में जंगलराज फिर से कायम हो गया है।”

नेशनल

दिल्ली बनी आग की भट्ठी, टूट गए सारे रिकार्ड, पारा 52 डिग्री के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी इसी तरह की गर्मी रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending