Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली में कोहरा, 60 से अधिक रेलगाड़ियां प्रभावित

Published

on

Loading

नई दिल्ली| देश की राजधानी दिल्ली मंगलवार सुबह कोहरे से घिरी रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के कारण दिल्ली से चलने वाली 60 से अधिक रेलगाड़ियां प्रभावित रहीं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे दृश्यता 400 मीटर थी।

उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि कोहरे के कारण शहर आने वाली कम से कम 54 रेलगाड़ियां विलंब से चल रही हैं, जबकि दिल्ली से जाने वाली 11 रेलगाड़ियों का समय बदला गया है।

सुबह 8.30 बजे मौसम में 91 फीसदी आर्द्रता दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने दिन में मौसम सर्द रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में आसमान साफ रहेगा..शाम के समय हल्का कोहरा रहेगा।”

दिन में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

राजधानी में सोमवार का दिन, पिछले पांच सालों में सबसे ठंडा रहा। सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending