Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली में किशोर ने की चेन झपटने की कोशिश, गिरफ्तार

Published

on

Loading

नई दिल्ली| राजधानी दिल्ली में मोटरसाइकिल पर सवार तोन लोगों ने एक महिला के गले की चेन छीनने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी योजना में सफल नहीं हो सके। महिला द्वारा शोर मचाने के बाद इनमें एक को गिरफ्तार कर लिया गया, जो किशोर है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि घटना पूर्वी दिल्ली के मानसरोवार पार्क क्षेत्र के नाथू कॉलोनी चौक के पास बुधवार को पूर्वाह्न लगभग 11 बजे हुई।

अर्पणा (32) अपने पति के साथ नाथू कॉलोनी से राम नगर अपने घर जा रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन हमलावरों ने बंदूक दिखाकर महिला को धमकाया और उसके गले की चेन छीनने का प्रयास किया।

जब महिला ने शोर मचाया, तो अपराधी डर गए और उन्होंने भागने की कोशिश की। इस गड़बड़ी में उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई और वे जमीन पर गिर गए। इनमें से दो तो घटनास्थल से भागने में कामयाब रहे, जबकि राहगीरों ने एक किशोर को दबोच लिया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने एक किशोर को पकड़ लिया है और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। दो अन्य हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।”

 

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending