Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

दिल्ली टेस्ट : जडेजा के 5 विकेट, द. अफ्रीका 121 रनों पर ढेर

Published

on

Loading

नई दिल्ली। रवींद्र जडेजा (30-5) के नेतृत्व में अपने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर जारी चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 121 रनों पर समेट दी।

दक्षिण अफ्रीका 14 रनों से फॉलोऑन को मजबूर हुआ लेकिन भारत ने उसे फॉलोऑन नहीं कराने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका को फॉलोऑन से बचने के लिए 134 रनों की जरूरत थी। भारत ने अपनी पहली पारी में 334 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका की पारी समाप्त होने के साथ ही दिन का खेल भी समाप्त कर दिया गया था। पहले लगा कि भारत शेष बचे 5 ओवर बल्लेबाजी करेगा लेकिन बाद में स्टम्प्स की घोषणा की गई। भारत को अब तक 213 रनों की बढ़त प्राप्त है।

दक्षिण अफ्रीका ने धीमी किंतु सावधान शुरुआत की लेकिन बाद में उसके बल्लेबाज एक के बाद एक भारतीय गेंदबाजों के बिछाए जाल में फंसते चले गए। शुरुआत सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर (17) से हुई, जिन्हें उमेश यादव ने 36 रन के कुल योग रिद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया। एल्गर और इस सीरीज में अपना पहला टेस्ट खेल रहे तेमा बायुमा (22) ने इस सीरीज में दक्षिणअफ्रीका के लिए पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की।

बायुमा भी हालांकि 40 के कुल योग पर रवींद्र जडेजा बोल्ड कर दिए गए। कप्तान हाशिम अमला (3) विकेट पर 34 गेंद झेलने के बाद 56 के कुल योग पर जडेजा की गेंद पर साहा के हाथों लपके गए। विकेटों के गिरने का सिलसिला यहीं नहीं रुका। कुल रन में अभी तीन ही रन जुड़े थे कि उमेश ने एक बेहतरीन गेंद पर ज्या पॉल ड्यूमिनी (1) को बोल्ड कर दिया।

ड्यूमिनी की विदाई के बाद डीन विलास (11) ने कप्तान अब्राहम डिविलियर्स (42) के साथ विकेट पर रुकने का प्रयास किया लेकिन 79 के कुल योग पर इशांत ने उन्हें बोल्ड कर दिया। इसके बाद इस मैच में पांच विकेट झटकने वाले केल एबॉट (4) को रविचंद्रन अश्विन ने चलता कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। यह विकेट 84 के कुल योग पर गिरा।

डिविलियर्स और डेन पीड (5) ने आठवें विकेट के लिए 19 रन जोड़े। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका ने 100 रन पूरे किए। पीड का विकेट 103 के कुल योग पर गिरा। पीड की विदाई के बाद डिविलियर्स ने मोर्ने मोर्कल (नाबाद 9) के साथ नौवें विकेट के लिए 15 रन जोड़े लेकिन इस बाद वह जडेजा की गेंद पर लांग आफ पर इशांत के हाथों लपके गए। डिविलियर्स ने 78 गेंदों का सामना कर पांच चौके लगाए। जडेजा ने अपना पांचवां शिकार किया। इमरान ताहिर (1) को अश्विन की गेंद पर लांग आन पर केएल राहुल ने लपका। भारत की ओर से जडेजा के अलावा उमेश और अश्विन ने दो-दो और इशांत ने एक सफलता हासिल की।

भारतीय पारी के हीरो रहे रहाणे, अश्विन :
इससे पहले, अजिंक्य रहाणे के करियर के पांचवें शतक और अश्विन के संघर्षपूर्ण अर्धशतक की बदौलत भारत ने अपनी पहली पारी में 334 रन बनाए। भारत ने 117.5 ओवरों का सामना किया और 2.85 के औसत से रन बटोरे। भारतीय पारी चायकाल के ठीक बाद समाप्त हुई। भोजनकाल तक भारत ने आठ विकेट पर 326 रन बनाए थे। भोजनकाल के बाद केल एबॉट ने लगातार दो गेंदों पर अश्विन (56) और इशांत शर्मा (0) को चलता किया। उमेश यादव 10 रनों पर नाबाद लौटे।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से केल एबॉट ने पांच सफलता हासिल की। डेन पीड को चार सफलता मिली। एक विकेट इमरान ताहिर ने लिया। एबॉट ने दूसरे दिन गिले तीन में दो विकेट लिए। भोजनकाल तक अश्विन 53 और यादव पांच रनों पर नाबाद लौटे थे। अपने करियर का छठा अर्धशतक लगाने वाले अश्विन ने 140 गेंदों का सामना कर छह चौके और एक छक्का लगाया। वह उमेश के साथ नौवें विकेट के लिए 38 रन जोड़ने में सफल रहे।

भारत के 300 रन 105.5 ओवरों में पूरे हुए। भारत ने दूसरे दिन पहले सत्र में 29 ओवरों का सामना कर 95 रन बनाए और एक विकेट गंवाया। दूसरे सत्र में उसने 4.5 ओवरों का सामना कर आठ रनों पर दो विकेट गंवाए। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट पर 231 रन बनाए थे।

पहले दिन स्टम्प्स तक रहाणे 89 और अश्विन 6 रनों पर नाबाद लौटे थे। दूसरे दिन दोनो ने 98 रनों की साझेदारी निभाई। यह इस सीरीज की अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। इसी साझेदारी के दौरान रहाणे ने देश में अपना पहला और करियर का पांचवां शतक पूरा किया। रहाणे ने अब तक भारत में सात पारियां खेली हैं। बीती छह पारियों में उनका सर्वोच्च योग 15 रन था। रहाणे ने 180 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। उनका विकेट 296 के कुल योग पर गिरा। 215 गेंदों का सामना कर 11 चौके और चार छक्के लगाने वाले रहाणे को इमरान ताहिर ने आउट किया।

खेल-कूद

IPL 2024: प्लेऑफ में पहुंची RCB, चेन्नई का सफर खत्म

Published

on

Loading

बेंगलुरु। आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने आखिरी लीग मैच में चेन्नई को मात देकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने 9वीं बार आईपीएल के प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई है। आपको बता दें कि आईपीएल के पहले फेज के दौरान आरसीबी ने 8 मैचों में सिर्फ एक जीत हासिल की थी, लेकिन वहां से लगातार 6 मैचों में जीत हासिल करके उन्होंने आईपीएल के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2024 में सफर खत्म हो गया है

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के दिए 219 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना सकी। नतीजन, आरसीबी ने 27 रन से मैच अपने नाम कर लिया। चेन्नई की पारी की बात करें, तो अहम मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ पहली ही गेंद पर आउट हो गए. फिर डेरिल मिचेल 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

तीसरा विकेट अजिंक्य रहाणे के रूप में गिरा। रहाणे को आउट करने के लिए फाफ डु प्लेसिस ने एक कमाल का कैच लपका और उन्हें 33(22) के स्कोर पर चलता कर दिया। इसके बाद रचिन रविंद्र 37 गेंद पर 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर विकेट गंवा बैठे. शिवम दुबे 15 गेंद पर 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मिचेल सैंटनर 3 और एमएस धोनी 25 रन पर आउट हुए. हालांकि रविंद्र जडेजा 42(22) रन पर नाबा4द लौटे, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टीम को अच्छी शुरुआत मिली थी। ओपनिंग करने आए विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने मिलकर पहले विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी बनाई। हालांकि, कोहली अपने अर्धशतक से चूक गए, क्योंकि मिचेल सैंटनर ने उन्हें 47 के स्कोर पर ही चलता कर दिया। इसके बाद कप्तान फाफ 54(39) रन बनाकर रन आउट हो गए।

रजत पाटीदार 23 गेंद पर 41 रन पर पवेलियन लौटे. दिनेश कार्तिक 6 गेंदों पर 14 रन बनाकर विकेट गंवा बैठे। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल 5 गेंद पर 16 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर का शिकार हुए। आखिर में कैमरन ग्रीन 38(17) के स्कोर पर नाबाद लौटे। इस तरह आरसीबी ने 20 ओवर में 219 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था।

Continue Reading

Trending