Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दर्द में भी ‘रईस’ के लिए गरबा कर रहे शाहरुख

Published

on

मुंबई,बॉलीवुड,बादशाह शाहरुख खान,रईस,गैंगस्टर,हैप्पी न्यू ईयर

Loading

मुंबई | बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के घुटनों में दर्द है, फिर भी वह राहुल ढोलकिया निर्देशित ‘रईस’ फिल्म में गरबा के लिए जी-जान से अभ्यास में जुटे हुए हैं। शाहरुख ने सोमवार रात अपने ट्विटर पेज पर लिखा, “तो चलते हैं। शॉट के लिए आखिरी बुलावा। घुटने दर्द कर रहे हैं। जाना होगा और अपने गरबा का अभ्यास करना होगा। सभी प्यारे-प्यारे लोगों को खुदा हाफिज। खूब मुस्कुराइए।”

मारधाड़-रोमांच से भरपूर ‘रईस’ में शाहरुख एक गैंगस्टर की भूमिका में नजर आएंगे। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान भी हैं। फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होनी है। शाहरुख को पिछले साल फराह खान की ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की शूटिंग के दौरान भी चोट लगी थी। उस वक्त उनके कंधे के अलावा बाएं घुटने में चोट आई थी।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending