Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

दमदार है दुर्गा रानी सिंह की कहानी 2 की कहानी: पढ़े रिव्यू

Published

on

Loading

दमदार है दुर्गा रानी सिंह की कहानी 2 की कहानी: पढ़े रिव्यू

स्टार कास्ट: विद्या बालन, अर्जुन रामपाल

डायरेक्टर: सुजॉय घोष

प्रोड्यूसर: पेन इंडिया लिमिटेड

संगीत: क्लिंटन सेरेजो

जॉनर:  थ्रिलर ड्रामा

नर्देशक सुजॉय घोष एक बार फिर से कुछ अलग हट कर लाए है। इससे पहले वो 2012 में कहानी लेकर आए थे लेकिन कहानी 2 की कहानी बिल्कुल अलग है। जिसमें मुख्य किरदार में विद्या बालन और अर्जुन रामपाल नजर आएंगे। यह मूवी एक सस्पेंस थ्रिलर है और देखते वक्त मन में जिज्ञासा पैदा करती है।

कहानी

ये कहानी शुरू होती है कोलकाता के पास स्थित एक छोटे से शहर चंदनपुर में रह रही विद्या सिन्हा (विद्या बालन) से जो अपनी छोटी बेटी मिनी के साथ खुशी-खुशी रह रही है। मिनी पैरालाइज्ड (लकवाग्रस्त) है इसलिए वो चल फिर नहीं सकती है। इसके बावजूद वो दोनों खुश हैं। विद्या की एक मिडिल क्लॉस महिला की तरह रोज नए-नए संघर्ष से जूझती है। उसका बस एक ही सपना है कि उसकी बेटी का इलाज हो जाए और वो अपनी बेटी को दोबारा से चलता-फिरता देख सके। अपनी बेटी मिनी का इलाज कराने के लिए विद्या उसे अमेरिका ले जाने की तैयारी करती है। और तभी एक दिन विद्या की बेटी मिनी किडनैप हो जाती है।

उसी दौरान विद्या का एक्सीडेंट हो जाता है और वो कोमा में चली जाती है। इसके बाद एंट्री होती है सब इंस्पेक्टर इन्द्रजीत सिंह की और फिर शुरू होता है विद्या और दुर्गा रानी सिंह के बीच का खुलासा। इन्द्रजीत को पता चलता है कि एक महिला का कालीम्पोंग के स्कूल की क्लर्क चेहरा दुर्गा रानी सिंह से मिलता है। विद्या रानी सिंह किडनैपिंग और मर्डर केस में वॉन्टेट है और वह फरार है। बहुत सारे ट्विस्ट और टन्र्स आते हैं और अंतत: एक बड़ा सस्पेंस सामने आता है। इसके बाद विद्या अपनी बेटी से मिलती है या नहीं। ये आपको मूवी देख कर पता चलेगा।

अभिनय

फिल्म में विद्या के लुक एकदम सादा और ग्लैमर से दूर है। प्रमोशन पाने की चाहत रखने वाले इंस्पेक्टर के रोल में प्रभावित करते हैं। अगर आपको थ्रिलर मूवीज पसंद हैं और आप विद्या बालन के कायल हैं तो कहानी 2 को एक बार देखना तो बनता है।

स्क्रीनप्ले

फिल्म की शुरुआत बेहद दिलचस्प तरीके से शुरू होती है और इंटरवल तक स्टोरी आपको बांध कर रखने में कामयाब होती है। लेकिन इंटरवल के बाद कहानी की रफ्तार थोड़ी धीमी हो जाती है।

म्यूजिक…

फिल्म का म्यूजिक और बैकग्राउंड क्लिंटन सेरेजो ने दिया है, जो बहुत ही अच्छा है।

विद्या बालन और फिल्म की कहानी के लिए एक बार जरूर थिएटर तक जा सकते हैं। बहुत अच्छा मैसेज भी सामने आता है, जिसे आप परिवार के साथ देखेंगे तो ज्यादा प्रभाव पड़ेगा।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending