Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

दक्षिण सूडान में संग्राम के कारण 15 लाख लोगों ने देश छोड़ा : संयुक्त राष्ट्र

Published

on

Loading

दक्षिण सूडान में संग्राम के कारण 15 लाख लोगों ने देश छोड़ा : संयुक्त राष्ट्र

जुबा । संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) का कहना है कि दक्षिण सूडान में दिसंबर, 2013 में छिड़े भीषण संग्राम के बाद से सुरक्षा की तलाश में अब तक 15 लाख लोग देश छोड़ने के लिए बाध्य हो चुके हैं।

यूएनएचसीआर के उच्चायुक्त ने अपने बयान में कहा है कि इसके अतिरिक्त 21 लाख लोग साल 2011 में अस्तित्व में आए इस देश के अंदर विस्थापित हो चुके हैं। फिलहाल युद्धग्रस्त देश को समस्या से उबरने का समाधना नहीं मिल रहा है।

एजेंसी ने बताया कि 2016 की दूसरी छमाही में छिड़े संघर्ष ने प्रतिमाह औसतन 63,000 लोगों को देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया, इस प्रकार पिछले साल 760,000 शरणार्थी देश से पलायन कर चुके हैं।

अधिकांश शरणार्थी युगांडा पहुंच रहे हैं, अब तक लगभग 698,000 शरणार्थी युगांडा पहुंच चुके हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending