Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष का दूसरे कार्यकाल से इनकार

Published

on

Loading

यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष का दूसरे कार्यकाल से इनकार

बर्लिन | यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जीन क्लाड जंकर ने अपने दूसरे कार्यकाल के लिए प्रयास करने की संभावनों को खारिज कर दिया है। उन्होंने यह बात जर्मन रेडियो स्टेशन ड्यूकलैंडफुंक पर रविवार को प्रसारित होने वाले एक साक्षात्कार में कही। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, रेडियो स्टेशन को दिए साक्षात्कार में जंकर ने कहा, “मुझे दूसरे कार्यकाल ख्वाहिश नहीं है।”

जंकर (62) लक्जमबर्ग के पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वह साल 2014 में आयोग के पांच साल के कार्यकाल के लिए अध्यक्ष बने थे।

जंकर ने साक्षात्कार में साल 2014 के यूरोपीय चुनाव को याद किया, जिसमें वह यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष पद के लिए जर्मन समाजवादी मार्टिन शुल्ज के खिलाफ यूरोपीय पॉपुलर पार्टी (ईपीपी) के उम्मीदवार थे।

जंकर ने इस तथ्य का जिक्र किया कि वह साल 2009 के लिस्बन संधि प्रक्रिया के अनुसार पहले यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष नामित किए गए।

यूरोपीय संसद के 751 सदस्यों में से 221 के जीतने से ईपीपी ने यूरोपीय संघ (ईयू) का चुनाव जीता।

जंकर ने कहा कि वह ईयू की तरफ इसलिए आकर्षित हुए, ताकि वह इसकी सभी विविधताओं का अनुभव कर सकें। उन्होंने कहा कि वह दूसरी बार प्रचार नहीं करने जा रहे हैं, क्योंकि वह दौड़ में शामिल नहीं हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending