Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दंगा भड़काने की कोई भी कोशिश बर्दाश्त नहीं : ममता बनर्जी

Published

on

Loading

mamata banerzeeकालिम्पोंग। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि किसी भी समुदाय द्वारा की जाने वाली हिंसा से उनकी सरकार सख्ती से निपटेगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में दंगा भडक़ाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ममता ने कहा, “हम उन्हें नहीं बख्शेंगे जो दंगे की आग भडक़ाते हैं और दूसरों को उकसाते हैं। हम किसी भी समुदाय, चाहे वह हिंदू हो, मुसलमान हो, सिख हो या फिर ईसाई, किसी की भी हिंसक गतिविधियों से सख्ती से निपटेंगे।”

उन्होंने कहा, “एक सच्चा हिंदू या सच्चा मुसलमान कभी भी दंगे में शामिल नहीं होना चाहेगा। वह हमेशा शांति से रहना चाहता है और लोगों की बेहतरी के लिए काम करना चाहता है। जो लोग दंगे की आग भडक़ाते हैं, वे अपनी पार्टी के लाभ के लिए ऐसा करते हैं।”

इस साल उत्तरी बंगाल के दौरे पर दूसरी बार पहुंचीं ममता बनर्जी ने कालिम्पोंग उप संभाग को आधिकारिक रूप से राज्य का 21वां जिला घोषित किया।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अतीत में पश्चिम बंगाल को नेपाल व भूटान से जोडऩे वाले ‘सिल्क रूट’ को फिर से शुरू करने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इस मार्ग के लिए 220 करोड़ रुपये देगी। उन्होंने इलाके के लिए 50 करोड़ की लागत से एक जलशोधन परियोजना का ऐलान किया।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending