Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

त्यागी ने महिलाओं को लेकर दिया विवादित बयान

Published

on

kctyagi

Loading

लखनऊ। जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद केसी त्यागी महिलाओं को लेकर दिए गये अपने एक विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। यह वाकया हापुड़ के रामा विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम का है। त्यागी ने कार्यक्रम के दौरान कहा, “महिलाओं को घूरना अपराध है, लेकिन उन्हें देखना सौंदर्य का सम्मान।” त्यागी के इस बयान को लेकर अब महिलाओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस पर त्यागी का कहना है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा है। कुछ लोग जानबूझकर मामले को तूल दे रहे हैं।

हापुड़ में पिलखुवा के रामा विश्वविद्यालय में शिक्षकों के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं। यहां अपने भाषण में राज्यसभा सांसद त्यागी ने कहा कि महिलाओं को घूरना अपराध है, लेकिन उन्हें देखना सौंदर्य का सम्मान है। देश के प्राचीन कवियों ने भी महिलाओं के सौंदर्य का वर्णन किया है। उन्होंने कहा कि संसद भवन में फिल्म अदाकारा और सांसद उनके पीछे बैठती हैं, जिन्हें वह अक्सर देखते रहते हैं। तब हालांकि उनके इस बयान को किसी ने खास तवज्जो नहीं दी, लेकिन बयान चर्चा में आने के बाद आज कई महिला संगठनों ने उनकी कड़ी आलोचना की है।

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य लज्जारानी गर्ग ने कहा, “यह बयान त्यागी और उनके दल की मानसिकता को दर्शाता है। देश में प्राचीन काल से ही महिलाओं को मां के रूप में देखा गया है। मां के शरीर की सुंदरता नहीं देखी जाती, बल्कि उसका स्नेह देखा जाता है। इस मामले में महिला आयोग और कानून को अपना काम करना चाहिए।”

प्रदेश महिला आयोग की सदस्य राज देवी चौधरी ने कहा कि के. सी. त्यागी ने क्या कहा, इसके बारे में अभी उन्हें कुछ पता नहीं है, लेकिन महिलाओं का सम्मान किसी भी स्तर पर कम नहीं होना चाहिए। केसी त्यागी ने हालांकि आज मुद्दे पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा है। कुछ लोग उनके बयान का गलत अर्थ निकालकर जानबूझकर विवाद का मुद्दा बना रहे हैं।

प्रादेशिक

गुजरात बोर्ड परीक्षा में टॉपर रही छात्रा की ब्रेन हैमरेज से मौत, आए थे 99.70 फीसदी अंक

Published

on

Loading

अहमदाबाद। गुजरात बोर्ड की टॉपर हीर घेटिया की ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई है। 11 मई को गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) के नतीजे आए थे। हीर इसके टॉपर्स में से एक थी। उसके 99.70 फीसदी अंक आये थे। मैथ्स में उसके 100 में से 100 नंबर थे। उसे ब्रेन हैमरेज हुआ था। बीते महीने राजकोट के प्राइवेट अस्पताल में उसका ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। वो घर चली गई, लेकिन क़रीब एक हफ़्ते पहले उसे सांस लेने में फिर दिक़्क़त होने लगी और दिल में भी हल्का दर्द होने लगा।

इसके बाद उसे अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया था। हाॅस्पिटल में एमआरआई कराने पर सामने आया कि हीर के दिमाग का 80 से 90 प्रतिशत हिस्सा काम नहीं कर रहा था। इसके बाद हीर को सीसीयू में भर्ती कराया गया। हालांकि डाॅक्टरों की लाख कोशिशों के बाद ही उसे बचाया नहीं जा सका और 15 मई को हीर ने दम तोड़ दिया। हीर की मौत के बाद परिवार ने मिसाल पेश करते हुए उसकी आंखों और शरीर को डोनेट करने का फैसला किया।

हीर के पिता ने कहा, “हीर एक डॉक्टर बनना चाहती थी। हमने उसका शरीर दान कर दिया ताकि भले ही वह डॉक्टर न बन सके लेकिन दूसरों की जान बचाने में मदद कर सकेगी।

Continue Reading

Trending