Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

तो बबेरू से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश ?

Published

on

अखिलेश यादव, मंत्रिमंडल विस्तार, बबेरू विधानसभा, बसपा, राजनीतिक

Loading

अखिलेश यादव, मंत्रिमंडल विस्तार, बबेरू विधानसभा, बसपा, राजनीतिकबांदा | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आठ बार के मंत्रिमंडल विस्तार में भले ही बुंदेलखंड के अपने किसी विधायक पर भरोसा न जताया हो, पर उनके एक विधायक ने अपनी बबेरू सीट से उन्हें चुनाव लड़ने का न्योता दिया है। बुंदेलखंड के बांदा जिले की बबेरू विधानसभा सीट दलित और यादव बहुल सीट मानी जाती है।

वामपंथी आंदोलन के दौरान पहले यहां से कामरेड दुर्जन भाई (दलित) दो बार विधायक हुए, इसके बाद कामरेड देव कुमार यादव तीन बार विधायक चुने गए। इस सीट में दलित और यादव गठजोड़ की बदौलत पतवन गांव के किसान जागेश्वर यादव भाकपा से सांसद भी निर्वाचित हुए थे।

बसपा के उदय के बाद दलित-यादव गठजोड़ छिन्न-भिन्न हुआ और बसपा के गयाचरण दिनकर (अब नरैनी विधायक व उप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष) तीन बार विधायक निर्वाचित हुए, यह दिनकर का गृह क्षेत्र है। हालांकि मायावती सरकार में मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा और सपा के अंदरूनी गठजोड़ के चलते लगातार 2007 से अब तक सपा के विश्वंभर सिंह यादव ही विधायक हैं।

15 दिसंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हमीरपुर दौरे के दौरान उन्हें सपा नेताओं ने बुंदेलखंड से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था। लखनऊ पहुंच कर खुद मुख्यमंत्री ने भी यहां से चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर की थी।

सपा से बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव ने ‘नहले पर दहला’ मारते हुए शनिवार को संवाददाताओं से बातचीत में करते हुए कहा कि वह अखिलेश के लिए अपनी सीट स्वेच्छा से छोड़ देंगे और पूरी ताकत लगाकर उन्हें उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक मतों से जिताएंगे।

विधायक ने अपने कार्यकाल में हुए विकास को भी मुख्यमंत्री की मेहरबानी बताया था। बबेरू विधायक विश्वंभर यादव ने अपनी बात दोहराते हुए रविवार को फिर कहा कि वह अपनी सीट अखिलेश के लिए स्वेच्छा से छोड़ देंगे और जिताएंगे भी।

बता दें कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पहले ही पूर्व विधायक दिवंगत देवकुमार यादव की बहू किरण यादव को अपना उम्मीदवार घोषित कर रखा है और सपा से दूसरी बार नगर पंचायत बबेरू के अध्यक्ष निर्वाचित सूर्यपाल सिंह यादव से विधायक विश्वंभर सिंह यादव के छत्तीस के रिश्ते बन चुके हैं।

दोनों के वर्चस्व की जंग में सपा ने विधायक का साथ दिया था और दिनकर सूर्यपाल के बचाव में उतरे थे। माना जा रहा है कि यादव बिरादरी में सूर्यपाल की ज्यादा मजबूत पकड़ है और वह सपा को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। ऐसी स्थिति में जाहिर है कि सूर्यपाल बसपा की किरण यादव की मदद करेंगे।

उप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गयाचरण दिनकर ने फोन पर रविवार को कहा कि अखिलेश यादव की अगुआई वाली सपा सरकार ने समूचे बुंदेलखंड की उपेक्षा की है। अखिलेश ही नहीं सपा मुखिया (मुलायम) भी चुनाव लड़े तो हार ही नसीब होगी।

वामपंथी विचारधारा के बुजुर्ग राजनीतिक विश्लेषक रणवीर सिंह चौहान एड़ ने कहा कि सपा के नेता और कार्यकर्ता भले ही सरकार की खूबी गा रहे हों, पर बुंदेलखंड का आम मतदाता अखिलेश और सपा से बेहद खिन्न है।

उन्होंने कहा, “बुंदेलखंड के लिए तो सपा से अच्छी बसपा सरकार थी, जो आधा दर्जन मंत्री, एक दर्जन दर्जा प्राप्त मंत्री के अलावा विकास के नाम पर मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग, आईटीआई कॉलेज दिए थे।” अब देखना यह होगा कि मुख्यमंत्री बुंदेलखंड से चुनाव लड़ते हैं या नहीं।

 

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending