Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

तेलंगाना के गठन की तीसरी वर्षगांठ पर जश्न

Published

on

Loading

हैदराबाद, 2 जून (आईएएनएस)| तेलंगाना शुक्रवार को अपने स्थापना दिवस की तीसरी वर्षगांठ का जश्न मना रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव और उनका मंत्रिमंडल की अगुवाई में राज्यभर में जश्न मनाया जा रहा है।

साल 2014 में आज के ही दिन आंध्र प्रदेश से अलग होकर तेलंगाना देश का 29वां राज्य बना था।

सिकंदराबाद परेड मैदान में आयोजित मुख्य आधिकारिक समारोह में चंद्रशेखर राव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान रंग-बिरंगी परेड का भी आयोजन किया गया।

चंद्रशेखर राव विधानसभा भवन के निकट गन पार्क में तेलंगाना के शहीदों के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि तीन साल की छोटी अवधि में तेलंगाना ने सभी क्षेत्रों में तेजी से प्रगति की है और यह ‘स्वर्ण तेलंगाना’ बनने की दिशा में अग्रसर है।

उन्होंने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि देश के राजस्व में तेलंगाना का सर्वाधिक 17.82 प्रतिशत का योगदान रहा है।

केसीआर नाम से प्रसिद्ध मुख्यमंत्री ने कहा कि तेलंगाना, गरीब और कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में देश का शीर्ष राज्य बन गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य 36 कल्याणकारी योजनाओं पर सालाना 40,000 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है।

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) प्रमुख ने पिछले तीन वर्षों में राज्य की उपलब्धियों को सूचीबद्ध किया। उन्होंने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाओं के लिए 50 से अधिक व्यक्तित्वों को पुरस्कार प्रदान किया।

राज्य पुलिस की विभिन्न इकाइयों ने परेड में भाग लिया।

राज्य के 30 अन्य जिलों में भी इसी तरह के समारोहों में मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Continue Reading

नेशनल

राजकोट गेम जोन अग्निकांड : फरार चल रहा चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया है केस

Published

on

Loading

राजकोट। गुजरात के टीआरपी गेम जोन अग्निकाण्ड हादसे में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड से हुई है। इस प्रकार अब तक मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने घटना में सात लोगों पर केस दर्ज किया है। गुजरात पुलिस को सूचना मिली थी कि हादसे से जुड़ा आरोपी राजस्थान में हो सकता है।

सोमवार रात करीब आठ बजे पालनपुर (गुजरात) की लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने आबूरोड शहर पुलिस की मदद से सदर बाजार स्थित कपड़े की एक दुकान पर दबिश दी और यहां से आरोपी धवलभाई पुत्र भरतभाई ठक्कर को हिरासत में लिया। उसे सिटी थाने लाया गया और यहां से पालनपुर क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर राजकोट रवाना हो गई।

गौरतलब है कि राजकोट में अवैध रूप से संचालित गेम जोन में लगी भीषण आग से 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल कई लोग अब भी अस्पताल में जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। गुजरात पुलिस ने मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें धवल ठक्कर, अशोक सिंह जडेजा, किरीट सिंह जडेजा, प्रकाशचंद हिरण, राहुल राठौड़, युवराज सिंह सोलंकी और मैनेजर नितिन जैन शामिल हैं।

पुलिस से तीन आरोपियों युवराज, राहुल और नितिन जैन को हादसे के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें सोमवार को कोर्ट पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी गुजरात से सटे राजस्थान में जा सकते हैं। इसलिए दोनों राज्यों की बॉर्डर से लगते थानों में अलर्ट किया गया है।

Continue Reading

Trending