Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

महाराष्ट्र में किसानों ने दूसरे दिन भी बहाया दूध, विदर्भ के अन्‍य हिस्‍सों में भी फैल रहा आंदोलन

Published

on

महाराष्ट्र, हड़ताल, आंदोलन, सब्जियां, दूध

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र में किसानों की हड़ताल और आंदोलन से लोगों को लगातार दूसरे दिन भी दूध और सब्जियां नहीं मिल पा रही हैं। जिन कहीं इलाकों में मिल भी रही हैं, वहां इनके दामों में इजाफा हुआ है। कई स्थानों पर दूध और सब्जी की बिक्री के लिए पुलिस को भी लगाया गया है।

महाराष्ट्र, हड़ताल, आंदोलन, सब्जियां, दूध

राज्य के किसान कर्ज माफी और फसल के उचित दाम सहित कई अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। हड़ताल के दूसरे दिन शुक्रवार को ही हालात बिगड़ने लगे हैं। विरोध में किसानों ने सड़कों पर दूध बहाया और सब्जियों की गाडि़यों को शहर तक नहीं जाने दिया।

ऐसे हालात राज्य के अन्य हिस्सों में भी है। किसानों के आंदोलन का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। यह आंदोलन विदर्भ में भी फैलता दिख रहा है। आंदोलन में जारी हिंसा को देखते हुए प्रशासन ने नासिक, अहमदनगर जैसे कई इलाकों में धारा 144 लागू कर दी है। आंदोलन कर रहे कुछ किसानों को नासिक से हिरासत में भी लिया गया।

कई हिस्सों में किसानों ने कृषि उत्पादों को सड़क पर फेंक दिया और शिरडी में किसानों ने सड़क पर दूध बहाया। यह दूध डेयरी को जाना था। नवी मुंबई मंड़ी जो कि एशिया की सबसे बड़ी मंडी है वहां केवल 146 गाड़ियां सब्जी-फल ले कर पहुंची हैं। कुछ जगहों पर तो दूध में 50 प्रतिशत तक घटा है।

 

नेशनल

628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम

Published

on

Loading

मुंबई| लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार को 15वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में उज्जवल निकम का नाम भी शामिल है। मशहूर वकील उज्जवल निकम को भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई उत्तर मध्य सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से पूनम महाजन का टिकट काट गया है।

बता दें कि पूनम महाजन मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट से बीजेपी की निवर्तमान सांसद है। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इससे पहले 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उनपर भरोसा न जताकर वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि उज्जवल निकल देश के जाने-माने वकील हैं उन्हीं ने मुंबई में 26/11 हमले को अंजाम देने वाले आतंकी आमिर कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था। इस केस में वह विशेष लोक अभियोजक भी थे। इसके अलावा वह 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल केसों में सरकारी की ओर से केस लड़ चुके हैं। उन्होंने अपने 30 साल लंबे करियर में 628 लोगों को आजीवन कारावास और 37 लोगों को मृत्युदंड की सजा दिलवाई।

Continue Reading

Trending