Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उपचुनाव में तेदेपा ने बरकरार रखी तिरुपति सीट

Published

on

तेलुगू-देशम-पार्टी,आंध्र-प्रदेश,विधानसभा,ए-सुगुना,कांग्रेस,एम-वेंकटरमण

Loading

हैदराबाद। तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) ने आंध्र प्रदेश की तिरुपति विधानसभा सीट बरकरार रखी है। 13 फरवरी को हुए मतदान में इसे बड़े अंतर से जीत मिली है। सत्तारूढ़ पार्टी की एम.सुगुना को उप चुनाव में जीत मिली है और उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार आर.श्रीदेवी को 1.16 लाख वोटों के अंतर से हराया है।

कुल 1,47,216 वोट पड़े, जिनमें सुगुना को 1,26,152 वोट मिले हैं। कांग्रेस की श्रीदेवी सहित अन्य उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। श्रीदेवी 9,628 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। सुगुना के पति एम.वेंकटरमण के निधन के कारण यह सीट रिक्त हो गई थी। मुख्य विपक्षी पार्टी वाईएसआर कांग्रेस ने उम्मीदवार खड़े नहीं किए थे, क्योंकि तेदेपा ने भी अलागद्दा सीट पर उम्मीदवार खड़े नहीं किए हैं। उपचुनाव के लिए मतदान शुक्रवार को कराया गया था।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending