Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ताइवान विमान हादसा : 24 मृतकों की पहचान हुई

Published

on

ट्रांसएशिया,विमान-दुर्घटना,विमान,दुर्घटनाग्रस्त,घायल,ताइवानी-यात्री,हेलीकॉप्टरों,जांचकर्ताओं,ट्रांसएशिया,विमान-सेवा

Loading

ताइपे | ताइवान में ट्रांसएशिया एयरवेज की विमान दुर्घटना में 31 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे में मारे गए लोगों में से अब तक 24 की पहचान हो पाई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, विमान संख्या जीई-235 ताइपे से चीनी शहर किनमेन की उड़ान पर था, जिसमें चालक दल के पांच सदस्यों सहित 53 यात्री सवार थे। विमान उड़ान के 10 मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त होकर ताइपे में कीलुंग नदी में गिर गया था।
आधिकारिक रपटों के अनुसार, दुर्घटना में 31 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। वहीं 12 लोग लापता बताए जा रहे हैं।  विमान पर सवार लोगों के अलावा एक टैक्सी में सवार एक महिला और उसका चालक भी घायल हुए हैं, अनियंत्रित होने के बाद विमान का एक पंख इसी टैक्सी से टकराया था। मृतकों में 16 चीन के यात्री, पांच ताइवानी यात्री और विमान का चालक और दो सह-चालक शामिल हैं। नावों और हेलीकॉप्टरों को दुर्घटनास्थल के साथ-साथ कीलुंग नदी और इसके किनारों की सफाई के काम में लगाया गया है। विमान का अगला और पिछला हिस्सा पानी से बाहर निकाल लिया गया है। हवाई जहाज के ढांचे के कुछ हिस्से अभी भी जलमग्न हैं। ताइवान विमानन सुरक्षा परिषद ने कहा कि उन्होंने दुर्घटना की जांच में भाग लेने के लिए चीन से दुर्घटना जांचकर्ताओं को बुलाया है। विमान का निर्माण फ्रांस में हुआ है और इसका इंजन कनाडा में बना है। दोनों देशों से भी जांचकर्ताओं को बुलाया गया है।  ट्रांसएशिया ने दुर्घटना में घायल सभी लोगों को मुआवजे के तौर पर 200,000 न्यू ताइवान डॉलर देने का फैसला किया। विमान कंपनी टैक्सी सवार घायलों को भी मुआवजा देगी। साथ ही हादसे में मृतकों के परिवारों को 12 लाख न्यू ताइवान डॉलर की मुआवजा राशि दी जाएगी।  ट्रांसएशिया एयरवेज की स्थापना 1951 में हुई थी। ताइवान की यह पहली निजी विमान सेवा कम दूरी की उड़ानों का संचालन करती है।

अन्तर्राष्ट्रीय

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में नदी में डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत

Published

on

Loading

मॉस्को। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में एक नदी में डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत हो गई है। चारों छात्र 18-20 वर्ष की आयु के दो लड़के और दो लड़कियाँ हैं जो वेलिकि नोवगोरोड शहर में पास के नोवगोरोड स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, एक भारतीय छात्रा वोलखोव नदी में किनारे से थोड़ा दूर चली गई थी और डूबने लगी तो उसके चार साथी उसे बचाने की कोशिश में लग गए। खबरों के अनुसार, उसे बचाने की कोशिश में तीन और छात्र नदी में डूब गए। एक लड़के को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मास्को में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हम शवों को जल्द से जल्द परिजनों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। जिस छात्र की जान बचाई गई है, उसका उचित इलाज किया जा रहा है।’’

सेंट पीटर्सबर्ग में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि छात्र वेलिकी की नोवगोरोद स्टेट यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। उसने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘शोक-संतप्त परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं।’’ उसने बताया कि परिजनों तक शव जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए वेलिकी नोवगोरोद के स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क बना हुआ है।

Continue Reading

Trending