Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

तंजानिया : बस नदी में गिरी, 19 की मौत

Published

on

Loading

दार अस सलाम| तंजानिया के दक्षिणी हिस्से में स्थित मबेया शहर में एक मिनी बस के नदी में गिर जाने से 19 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शुक्रवार को मबेया से रुं गवे के रास्ते कयेला जा रही मिनी बस किविरा नदी में गिर गई। बस में 21 यात्री सवार थे।

रुगवे के जिला आयुक्त जैनब मबिरो ने बताया कि रास्ते में एक मोड़ पर बस के चालक का नियंत्रण खो गया और बस नदी में गिर गई। बस में भीड़ ज्यादा थी और वह तेज रफ्तार से आ रही थी।

मबेया क्षेत्र के पुलिस कमांडर अहमद मसांगी ने बताया कि 18 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी और एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में बस कंडक्टर और एक बच्चे को ही बचाया जा सका। नदी में से शवों को निकाल लिया गया है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटना वाले दिन मबेया के बस चालक हड़ताल पर थे और तंजानिया-मालावी राजमार्ग पर यात्री बसों का संचालन बंद था, जिसकी वजह से 15 यात्रियों की क्षमता वाले मिनी बस में ज्यादा यात्री भरे थे।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending