Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

तंजानिया ने जीका के खतरे को खारिज किया

Published

on

जीका

Loading

जीका दार अस सलाम| तंजानिया के स्वास्थ्य प्रशासन ने देश में जीका वायरस फैलने से संबंधित रिपोर्ट खारिज कर दी है। उसका कहना है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को अभी इसकी पुष्टि करनी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, तंजानिया की स्वास्थ्य मंत्री उम्मी मवालिमु ने बताया कि किसी भी बीमारी के सामने आने पर डब्ल्यूएचओ द्वारा उसकी पुष्टि करना और ऐलान करना जरूरी होता है।

जीका वायरस सबसे पहले 70 वर्ष पहले युगांडा के बंदरों में पाया गया था। 2016 की शुरुआत में अमेरिकी देशों में जीका वायरस मनुष्यों में बड़ी तेजी से फैला। जीका वायरस से संक्रमित महिला के गर्भ में पल रहे भ्रूण पर गंभीर असर पड़ता है और इससे पीड़ित बच्चे माइक्रोसिफेली (मस्तिष्क संबंधी समस्या) के शिकार हो सकते हैं।

उम्मी के मुताबिक, देश में अभी तक जीका वायरस के किसी भी मामले की पुष्टि नहीं की गई है। जीका अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फैल चुकी बीमारी है, जिसकी चीफ गवर्मेट मेडिकल ऑफिसर के कार्यालय के सहयोग से डब्ल्यूएचओ द्वारा पुष्टि करना आवश्यक है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending