Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘डांस प्लस’ के समापन को लेकर भावुक हुए रेमो

Published

on

Loading

मुंबई। जीवन में हर अच्छी चीज का अंत होता है, लेकिन इसके साथ यह खालीपन भी छोड़ जाता है। ऐसा ही कुछ कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा के साथ भी हो रहा है। वह डांस रियलिटी शो ‘डांस प्लस’ के फिनाले की वजह से इसी भावना से गुजर रहे हैं। डिसूजा ने अपने एक बयान में कहा, “यहां काफी खुशी है, क्योंकि हम देश का अगला डांसर खोजने के करीब हैं। मैं दुखी भी हूं, क्योंकि यह यात्रा खत्म होने वाली है।”

टेलीविजन चैनल स्टार प्लस के सभी दर्शक अलग-अलग नृत्यों के गवाह हैं, जहां सभी मंच पर थिरकते नजर आए हैं। यह शो अपनी अंतिम कड़ी तक पहुंच गया है। फिनाले के बारे में सुपर निर्णायक डिसूजा ने कहा, “फिनाले में दर्शकों के लिए बहुत कुछ है। मैंने व्यक्तिगत रूप से धर्मेंद्र के साथ नृत्य चुना है, जिसे हम ‘डांस प्लस’ कह सकते हैं। फिनाले में होने वाले सभी प्रदर्शन यकीनन इससे पहले कभी नहीं देखे गए होंगे।”

डिसूजा के दोस्त टेरेंस लेविस और गीता कपूर भी आखिरी कड़ी का हिस्सा होंगे। इसका प्रसारण शनिवार और रविवार को किया जाएगा।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending