Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मशहूर कोरियोग्राफर रेमो ने तीसरी बार की शादी, बधाई देने पहुंचे कई दिग्गज सितारे

Published

on

Loading

मुंबई। अपने इशारों पर फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स को नचाने वाले कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने तीसरी बार शादी कर ली है। चौंक गए न? दरअसल, रेमो ने अपनी शादी के 20 साल पूरे होने पर अपनी पत्नी लिजेल से तीसरी बार शादी की है।

यह शादी क्रिश्चियन रिति रिवाज से हुई। इस दौरान दोनों के परिवार वाले भी मौजूद रहे। इस शादी में फिल्मी जगत के कई सितारे भी शामिल हुए, लेकिन इस प्रोग्राम को वरुण धवन ने बिल्कुल खास बना दिया।

रेमो की अगली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के एक्टर वरुण धवन ने इसे बेहद खास बताया है। वरुण धवन के शादी समारोह की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीर में श्रद्धा कपूर और लिजेल भी हैं।

वरुण धवन की तस्वीर के साथ उनका कैप्शन और भी खास है। वरुण धवन ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर  शेयर करते हुए लिखा, रेमो डिसूजा और लिजेल बधाई हो, लोग एक बार नहीं कर पाते और आपने तीन बार कर ली।

आपको बता दें कि वरुण धवन जल्द ही रेमो डिसूजा की अगली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में लीड रोल निभाते नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

फिल्म अगले साल 24 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में वरुण के अलावा फिल्म में श्रद्धा कपूर नूरा फतेही और प्रभु देवा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending