Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

ट्विटर ने नौ फीसदी कर्मचारियों की छंटनी की

Published

on

Loading

twitterसैन फ्रांसिस्को। भविष्य के लक्ष्य को व्यवस्थित करने और लागत में कटौती करने के लिए माइक्रो-ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर ने अपने करीब 350 कर्मचारियों की वैश्विक स्तर पर छंटनी की है। यह ट्विटर के कुल कर्मचारियों का नौ प्रतिशत है।

रिकोड की शुक्रवार की रपट के मुताबिक, इसकी घोषणा कंपनी के तीसरी तिमाही (2016) के परिणामों को पेश करने के दौरान की गई। इसमें विश्लेषकों की उम्मीदों में चूक हुई है, इसके साथ गुरुवार को दोपहर बाद व्यापार में ट्विटर के शेयरों में दो प्रतिशत की बढ़त हुई।

ट्विटर ने ‘वाइन’ को भी बंद कर दिया। यह इसका मोबाइल वीडियो एप है, जहां उपयोगकर्ता शार्ट वीडियो क्लिप साझा करते हैं।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी जैक डोरसे ने एक बयान में कहा, हमारे पास एक स्पष्ट योजना है, और हम ट्विटर को दीर्घकालिक वृद्धि की स्थिति में लाने के लिए जरूरी बदलाव कर रहे हैं। कंपनी ने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर आठ प्रतिशत अधिक 61.6 करोड़ डॉलर का राजस्व हासिल किया है और इसकी शुद्ध आय 9.2 करोड़ डॉलर रही है।
ट्विटर का इस तिमाही में शुद्ध घाटा 10.3 करोड़ डॉलर रहा, और इस तरह यह बीते साल की इसी अवधि के शुद्ध घाटा 13.2 करोड़ डॉलर में एक सुधार हुआ है। बीते साल ट्विटर ने 300 नौकरियों की कटौती की थी, इसके बाद डोरसे ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पूर्णकालिक पदभार संभाला था।

ट्विटर में इस साल 30 जून तक 3,860 कर्मचारी थे, और इन्हें दूसरी तिमाही तक शेयर आधारित मुआवजे में 16.8 करोड़ डॉलर भुगतान किया गया।

नेशनल

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लवली ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में उन सभी बातों का जिक्र किया है जिसके खिलाफ थे। उन्होंने ये भी बताया है कि वो दिल्ली में आम आदमी पार्टी से गठबंधन के खिलाफ थे।

पिछले काफी दिनों से अरविंदर सिंह लवली प्रदेश कार्यालय भी नहीं आ रहे थे, वह चाहते थे कि उत्तर पश्चिमी दिल्ली से राजकुमार चौहान को टिकट मिले लेकिन ऐसा न होने पर वे नाराज बताए जा रहे थे। वहीं अब अपने इस्तीफे में लवली ने पार्टी से नाराजगी की अहम वजह आम आदमी पार्टी से गठबंधन भी बताया है।

अरविंदर सिंह लवली ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे अपने इस्तीफे में लिखा कि दिल्ली कांग्रेस उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया।

अपने इस्तीफे में अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार (कन्हैया कुमार) पार्टी लाइन और मान्यताओं का खंडन करते हुए दिल्ली के सीएम की झूठी प्रशंसा कर रहे हैं और मीडिया में बयान दे रहे हैं। उन्होंने दिल्ली के नागरिकों की पीड़ा को न देखते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली क्षेत्र में किए गए कथित कार्यों को लेकर आप के झूठे प्रचार का समर्थन किया। लवली ने स्पष्ट तौर पर कन्हैया कुमार के चुनाव प्रचार की आलोचना की है।

Continue Reading

Trending