Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ट्रंप को हत्या की धमकी देने वाले शख्स पर आरोप तय

Published

on

Loading

ट्रंप को हत्या की धमकी देने वाले शख्स पर आरोप तय

वाशिंगटन | अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ट्वीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले फ्लोरिडा के एक शख्स पर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। समाचार एजेंसी एफे ने मियामी बीच पुलिस विभाग के हवाले से बताया कि फ्लोरिडा के एक शख्स जोसेफ पुओपोलो (51) ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया था जिसमें वह ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहने और उनकी हत्या करने की बात कह रहा है।

न्यायिक अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि पुओपोलो को मियामी अदालत में न्यायाधीश मिंडी ग्लेजर के समक्ष पेश किया गया। न्यायधीश ने उसकी जांच कर यह पता लगाने के आदेश दिए हैं कि कहीं यह मानसिक रूप से परेशान तो नहीं है।

पुओपोलो के वकील ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि उनका मुवक्किल मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है।

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending