Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

टेक्सास में गोलीबारी में 9 की मौत

Published

on

वाशिंगटन,टेक्सास,दो बाइक गिरोहों,गोलीबारी,गिरफ्तार,कार्लोस रेस्तरां

Loading

वाशिंगटन | टेक्सास के वाको शहर में दो बाइक गिरोहों के आपसी संघर्ष में नौ लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, घटना रविवार दोपहर को हुई थी।

एक स्थानीय समाचार चैनल ‘न्यूज चैनल 25’ के मुताबिक, रविवार दोपहर बाद दो गिरोहों में ट्विन पीक्स एवं डॉन कार्लोस रेस्तरां के बीच गोलीबारी हुई। गोलीबारी में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने स्थानीय अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सभी मृतक दो प्रतिद्वंद्वी मोटबाइक गिरोहों से ताल्लुक रखते थे। पुलिस ने बताया कि ट्विन पीक के पार्किं ग क्षेत्र में दोनों गिरोहों के बीच किसी बात को लेकर बहस छिड़ी, जो देखते ही देखते लड़ाई में बदल गई।

पुलिस अधिकारी डब्ल्यू. पैट्रिक स्वांटन ने बताया कि घटना के समय पुलिस के कुछ अधिकारी वहां मौजूद थे और उन्होंने हालात काबू में करने के लिए कुछ बाइकसवारों पर गोलियां भी चलाईं। उन्होंने कहा कि पुलिस के हस्तक्षेप के कारण कई लोगों की जान बच गई और वहां कोई बड़ा बवाल नहीं हो पाया। गोलीबारी की घटना के बाद दोनों रेस्तरां बंद कर दिए गए। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending