Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

टीवी शो में थिरकीं मिशेल ओबामा

Published

on

Loading

लॉस एंजेलिस| अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा ‘द एलेन डीजेनेरस शो’ में मार्क रॉबिनसन और ब्रूनो मार्स के गाने ‘अपटाउन फंक’ पर थिरकतीं नजर आईं। वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, 51 वर्षीया मिशेल अपने ‘लेट्स मूव’ अभियान की पांचवीं वर्षगांठ के मौके पर शो में मौजूद थीं। इस अभियान का लक्ष्य स्वस्थ जीवन के लिए लोगों को घर से बाहर निकलकर कुछ व्यायाम करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

उन्होंने शो की मेजबान के साथ नृत्य किया। उन्होंने बताया कि उनके संगठन में बियोंसे नोल्स, निक जोनस, रयान सीक्रिस्ट जैसी बहुत सी हस्तियां हैं। उन्होंने इस पहल में भाग लेने के लिए हस्तियों का शुक्रिया भी अदा किया।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending