नेशनल
झारखंड में निर्दलीय विधायकों ने कोविंद को वोट दिया
रांची, 17 जुलाई (आईएएनएस)| झारखंड के तीन निर्दलीय विधायकों ने सोमवार को राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के पक्ष में मतदान किया। तीन निर्दलीय विधायकों गीता कोडा, भानु प्रताप शाही और एनोस एक्का ने राजग उम्मीदवार को वोट दिया।
गीता कोडा ने मीडिया से कहा, हमने राजग उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया। राष्ट्रपति का चुनाव आम सहमति से होना चाहिए।
झारखंड के 81 विधायकों में से 80 ने विधानसभा परिसर में मतदान किया। यहां मतदान जारी है।
राज्य के जेल में बंद तीन विधायकों ने अदालत से अनुमति लेकर मतदान किया। इसमें हत्या के मामले का सामना कर रहे भाजपा के संजीव सिंह, झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के प्रदीप यादव और स्वतंत्र विधायक एनोस एक्का शामिल हैं। एक्का भी हत्या के मामले का सामना कर रहे हैं।
प्रदीप यादव गोड्डा जिले में अडानी पॉवर के खिलाफ गांव वालों को भड़काने के मामले में जेल में है।
राजग के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति चुनाव में राज्य के 50 विधायकों का समर्थन मिलने की उम्मीद है।
अपना वोट देने के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा, राजग उम्मीदवार रामनाथ कोविंद की जीत 200 फीसदी तय है। उनका चुनाव संकेत देता है कि एक आम आदमी भारत का राष्ट्रपति हो सकता है।
पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा, यह विचारधारा की लड़ाई है। सोरेन विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
लाइफ स्टाइल5 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
प्रादेशिक1 day ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस