Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

झारखंड : भूमि कानून के विरोध के कारण रघुवर का विदेश दौरा टला

Published

on

मुख्यमंत्री रघुवर दास, विदेश, झारखंड, विधेयक, एनटीपीसी

Loading

मुख्यमंत्री रघुवर दास, विदेश, झारखंड, विधेयक, एनटीपीसी

                                                                           रघुवर दास

रांची | झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपना विदेश दौरा स्थगित कर दिया, जो निवेशकों को रिझाने के लिए नियोजित किया गया था। उद्योगपतियों को भूमि अधिग्रहण की सुविधा प्रदान करने के लिए दो भूमि कानूनों में संशोधन के बाद बढ़ते विरोध के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने अपना विदेश दौरा स्थगित कर दिया है।

एक अधिकारी ने कहा कि फरवरी, 2017 में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए निवेशकों को लुभाने हेतु मुख्यमंत्री दास पांच दिवसीय चीन के दौरे पर 29 नवम्बर को रवाना होने वाले थे।

यह दूसरा मौका है, जब मुख्यमंत्री ने अपना दौरा स्थगित किया है।

अधिकारियों के अनुसार, विदेश दौरे के कार्यक्रम फिर से बनाए गए हैं, लेकिन अगली तिथि स्पष्ट नहीं है।

दास पहले 21 अक्टूबर को चीन रवाना होने वाले थे, लेकिन दो भूमि अधिनियमों के खिलाफ गत 22 अक्टूबर की रैली कारण यह स्थगित हो गया था।

झारखंड सरकार दो भूमि कानूनों -संथाल परगना काश्तकारी कानून और छोटानागपुर काश्तकारी कानून- में संशोधन के लिए विधेयक पारित कराने में सफल हो गई थी। संशोधन विधेयक विपक्ष के भारी विरोध के बीच गत 23 अक्टूबर को विधानसभा में पेश किया गया था।

संशोधन विधेयक को बिना किसी बहस के ध्वनिमत से पारित कर दिया गया था।

संशोधन विधेयक के पारित होने के बाद कृषि भूमि का उपयोग गैर कृषि उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है।

सरकार मूलभूत संरचना, ऊर्जा संयंत्रों, सड़कों, नहरों, पंचायत भवनों और अन्य उद्दश्यों के लिए भूमि अधिग्रहण कर सकती है।

विपक्षी पार्टियों ने 25 नवम्बर को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया था, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ था।

दास अमेरिका के दौरे पर थे, जब गत एक अक्टूबर को हजारीबाग जिले के बोकारो में पुलिस गोलीबारी हुई थी। पुलिस गोलीबारी में भूमि अधिग्रहण के विरोध कर रहे चार ग्रामीणों की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री दो अक्टूबर को अमेरिका से वापस लौट आए थे।

बोकारो के निवासी कोयला खनन के लिए एनटीपीसी द्वारा भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्हें समुचित मुआवजा नहीं दिया गया है।

 

प्रादेशिक

गुजरात बोर्ड परीक्षा में टॉपर रही छात्रा की ब्रेन हैमरेज से मौत, आए थे 99.70 फीसदी अंक

Published

on

Loading

अहमदाबाद। गुजरात बोर्ड की टॉपर हीर घेटिया की ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई है। 11 मई को गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) के नतीजे आए थे। हीर इसके टॉपर्स में से एक थी। उसके 99.70 फीसदी अंक आये थे। मैथ्स में उसके 100 में से 100 नंबर थे। उसे ब्रेन हैमरेज हुआ था। बीते महीने राजकोट के प्राइवेट अस्पताल में उसका ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। वो घर चली गई, लेकिन क़रीब एक हफ़्ते पहले उसे सांस लेने में फिर दिक़्क़त होने लगी और दिल में भी हल्का दर्द होने लगा।

इसके बाद उसे अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया था। हाॅस्पिटल में एमआरआई कराने पर सामने आया कि हीर के दिमाग का 80 से 90 प्रतिशत हिस्सा काम नहीं कर रहा था। इसके बाद हीर को सीसीयू में भर्ती कराया गया। हालांकि डाॅक्टरों की लाख कोशिशों के बाद ही उसे बचाया नहीं जा सका और 15 मई को हीर ने दम तोड़ दिया। हीर की मौत के बाद परिवार ने मिसाल पेश करते हुए उसकी आंखों और शरीर को डोनेट करने का फैसला किया।

हीर के पिता ने कहा, “हीर एक डॉक्टर बनना चाहती थी। हमने उसका शरीर दान कर दिया ताकि भले ही वह डॉक्टर न बन सके लेकिन दूसरों की जान बचाने में मदद कर सकेगी।

Continue Reading

Trending