Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

जाली मुद्रा देश की बड़ी समस्या : राजनाथ

Published

on

rajnath-manoj

Loading

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जाली मुद्रा को देश की एक बड़ी समस्या बताया है। वह अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन रविवार को स्टेट बैंक के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। गोमतीनगर स्थित संगीत कला अकादमी में रविवार को भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ के त्रिवार्षिक अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में जाली मुद्रा एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। बैंक तथा अन्य संस्थान इस पर अंकुश तो लगा रहे हैं, लेकिन बड़ी तादाद में असामाजिक तत्व इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जाली मुद्रा देश की आर्थिक व्यवस्था पर भी चोट कर रही है। हमें इसे पूरी तरह रोकना होगा। राजनाथ ने कहा, “केंद्र सरकार की नीतियां बहुत बेहतर तथा कारगर साबित हो रही हैं। हम देश की विकास दर को भी आगे ले जाने में सफल रहे हैं। मोदी सरकार ने एक वर्ष में जो काम कर दिखाया, उसे पिछली सरकार 20 वर्षो में भी नहीं कर सकी थी।”

प्रादेशिक

इंडिगो के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Published

on

Loading

चेन्नई। चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इसकी मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट 6E 5314 ने चेन्नई से सुबह करीब सात बजे उड़ान भरी थी। यह सुबह करीब पौने नौ बजे मुंबई हवाईअड्डे पर उतरी। हवाईअड्डे के अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा। फिलहाल, पूरे विमान की तलाशी ली जा रही है।

एयरलाइंस कंपनी ने एक बयान में कहा, “चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को बम की धमकी मिली थी। मुंबई में उतरने के बाद, चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया।

इंडिगो ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए हैं. विमान की अभी जांच चल रही है। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को वापस टर्मिनल क्षेत्र में ले जाया जाएगा।

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली से बनारस जाने वाली फ्लाइट को इसी तरह की धमकी मिली थी। दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था।

Continue Reading

Trending