Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

जानें जॉन्टी रोड्स की बेटी को मोदी ने क्यों लिखा- हैप्पी बर्थडे टू इंडिया

Published

on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दक्षिण अफ्रीका, मशहूर क्रिकेटर जॉन्टी रोड्स, ‘हैप्पी बर्थडे टू इंडिया, फ्रॉम इंडिया

Loading

 

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के मशहूर क्रिकेटर जॉन्टी रोड्स की बेटी को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी है। रविवार को जॉन्टी की बेटी इंडिया के टूसरे बर्थडे पर मोदी ने ट्वीट किया, ‘हैप्पी बर्थडे टू इंडिया, फ्रॉम इंडिया।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दक्षिण अफ्रीका, मशहूर क्रिकेटर जॉन्टी रोड्स, ‘हैप्पी बर्थडे टू इंडिया, फ्रॉम इंडिया

बता दें कि जॉन्टी की बेटी का जन्म भारत में ही हुआ था और जॉन्टी ने उसका नाम इंडिया रखा है। जॉन्टी रोड्स IPL में मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच हैं। जॉन्टी की बेटी इंडिया का जन्म IPL 2015 के दौरान भारत में ही हुआ था। साउथ अफ्रीका का ये मशहूर क्रिकेटर दक्षिण भारत के मंदिरों में अपनी बेटी के लिए पूजा भी करवा चुके हैं।

रविवार को जॉन्टी रोड्स ने अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। अपने ट्वीट में तस्वीर के साथ जॉन्टी ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे बेबी इंडिया, 2 टुडे #लैंडऑफयोर बर्थ।’ जॉन्टी के इस पोस्ट पर पीएम मोदी की नजर पड़ी। उसके बाद प्रधानमंत्री ने जॉन्टी को टैग करते हुए जन्मदिन की बधाई दी।

2015 में जब इंडिया का जन्म हुआ था तब जॉन्टी ने कहा था, ‘इंडिया मिलीजुली संस्कृति वाला देश है और यही वजह है कि मैंने अपनी बेटी का नाम इंडिया रखा है।‘

खेल-कूद

BCCI ने लगाया बैन, IPL के अगले सीजन का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे हार्दिक पांड्या, जानें वजह

Published

on

Loading

मुंबई। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में स्लो ओवर रेट के कारण हार्दिक पर एक मैच का बैन और 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। हार्दिक अब आईपीएल के अगले सीजन का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन अपने लीग स्टेज के सभी मुकाबले खेल लिए हैं और अब उन्हें इस सीजन के भी मैच नहीं खेलना है, ऐसे में हार्दिक पांड्या अगले सीजन में अपना पहला मैच मिस करेंगे और उन्हें उस मैच में खेलने का मौका नहीं मिल सकेगा।

दरअसल हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन पहले ही दो मैचों में स्लो ओवर रेट के नियमों को तोड़ चुकी है। ऐसे में तीसरी बार ऐसा करने पर टीम के कप्तान पर बैन लगाया जाता है।

आईपीएल 2024 के लिए हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बनाया गया था। उनके लिए मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया। हार्दिक की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन इस सीजन बेहद निराशाजनक रहा। हार्दिक पांड्या ने बतौर कप्तान इस सीजन से पहले तक काफी शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन 2024 में उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम 14 मैचों में से सिर्फ चार मुकाबले ही जीत सकी और वह अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रहे। उन्हें अपने आखिरी मैच में भी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर हार का सामना करना पड़ा है।

Continue Reading

Trending