Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

गाना लिखने में दुख ने की मदद : जस्टिन

Published

on

जस्टिन

Loading

जस्टिनलॉस एंजेलिस| गायक जस्टिन टिम्बरलेक कहते हैं कि ब्रिटनी स्पीयर्स से अलगाव से हुई तकलीफ ने उन्हें गाने लिखने की प्रेरणा दी। वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 35 वर्षीय इस गायक ने अलगाव से हुए तनाव के दौरान साल 2002 में ‘क्राई मी ए रीवर’ गीत की रचना की थी।

पत्रिका ‘वैनिटी फेयर’ के अनुसार, टिम्बरलेक का कहना है, “यह परिस्थितियों पर निर्भर करता है। ‘क्राई मी ए रीवर’ तकलीफ के पलों में लिखा गया था। यह बात पूरी दुनिया को पता है।”

इस वीडियो में टिम्बरलेक को स्पीयर्स की तरह दिखने वाली लड़की से बदला लेते हुए दिखाया गया है।

इस वीडियो का निर्देशन करने वाले फ्रांसिस लॉरेन्स कहते हैं, “मैंने और जस्टिन ने फोन पर बातचीत की। उसने कहा कि वह इसे नृत्य के जरिए पेश करना चाहते हैं, लेकिन इसे मुझे अपने तरीके से बनाने के लिए कहा। उन्होंने मुझे बताया कि यह गाना किस बारे में है, लेकिन मुझे सामान्य तरीके से दिखाना है।”

लॉरेंस ने यी भी कहा कि टिम्बरलेक ने उनसे कहा कि ये गाना अलगाव के बारे में है, इसलिए मैंने उसी को ध्यान में रखकर इस गाने का निर्देशन किया।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending