Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

जसवंत सिंह अब भी कोमा में

Published

on

Loading

नई दिल्ली| पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता जसवंत सिंह अब भी कोमा में हैं और डाक्टरों का कहना है कि उनकी हालत में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। सिंह को चार महीने पहले सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आर्मी हॉस्पीटल (रिसर्च एवं रेफरल) के एक वरिष्ठ डाक्टर ने यहां आईएएनएस को बताया, “उनकी (जसवंत सिंह) हालत अब भी पहले जैसी ही है। वह लगातार कोमा में हैं। डाक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर हर रोज करीब से नजर रखे हुए है और इलाज की प्रक्रिया भी नियमित रूप से चल रही है।”

डाक्टर ने बताया, “सिंह की निगरानी कर रहे दल में न्यूरोसर्जन और गहन चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल हैं। उनकी हालत में सुधार लाने के लिए हर प्रयास किए जा रहे हैं।”

डाक्टरों का कहना है कि जसवंत सिंह को टोटल पेरेंटेरल न्यूट्रीशन (टीपीएन) दिया जा रहा है, जो मरीज के शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए तब दिया जाता है, जब मरीज कुछ भी खाने-पीने में सक्षम नहीं होता है।

सिंह (76) चार महीने पहले अपने घर पर अचेत अवस्था में जमीन पर गिरे मिले थे, जिसके बाद आठ अगस्त को उनके परिवार ने गंभीर अवस्था में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending