Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जवाहर नेहरू विश्वविद्यालय में पहुंचेगा आर्मी टैंक

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में रविवार को ‘कारगिल विजय दिवस’ मनाया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में जेएनयू के वाइस चांसलर एम जगदीश कुमार ने सरकार से यूनिवर्सिटी कैंपस में एक आर्मी टैंक खड़ा करने की मांग की।

बता दें साल 1999 में हुए कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों की शहादत की याद में ‘कारगिल विजय दिवस’ मनाया जाता है। इसी को लेकर रविवार को यूनिवर्सिटी ने पहली बार करगिल विजय दिवस मनाया और जेएनयू गेट से कन्वेंशन सेंटर तक शहीदों की शान में 2200 फीट के झंडे के साथ तिरंगा मार्च निकाला गया। करगिल विजय दिवस के जश्न के मौके पर मंत्री वीके सिंह और धर्मेंद्र प्रधान भी कैंपस पहुंचे।

इस कार्यक्रम में वीसी जगदीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री वीके सिंह से अनुरोध किया कि वो यूनिवर्सिटी में “खास जगहों” पर टैंक लगवाने में उनकी “मदद” करें ताकि छात्रों को “हरदम” सेना के बलिदान की याद बनी रही।

इस मौके पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वह जेएनयू में बदलाव को देखकर हैरान हैं। यहां अब ‘भारत माता की जय’ जैसे नारे गूंजने लगे हैं। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट की वकील मोनिका डोगरा, मेजर जनरल (रिटायर्ड) जी डी बख्शी और लेखक राजीव मल्होत्रा ने भाग लिया।

बता दें कि जेएनयू इस साल फरवरी में सुर्खियों में रहा था, जब यहां के कुछ छात्रों पर देश के विरोध में नारेबाजी करने का आरोप लगा था। उन्हें राजद्रोह के केस में गिरफ्तार भी किया गया था।

नेशनल

628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम

Published

on

Loading

मुंबई| लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार को 15वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में उज्जवल निकम का नाम भी शामिल है। मशहूर वकील उज्जवल निकम को भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई उत्तर मध्य सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से पूनम महाजन का टिकट काट गया है।

बता दें कि पूनम महाजन मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट से बीजेपी की निवर्तमान सांसद है। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इससे पहले 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उनपर भरोसा न जताकर वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि उज्जवल निकल देश के जाने-माने वकील हैं उन्हीं ने मुंबई में 26/11 हमले को अंजाम देने वाले आतंकी आमिर कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था। इस केस में वह विशेष लोक अभियोजक भी थे। इसके अलावा वह 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल केसों में सरकारी की ओर से केस लड़ चुके हैं। उन्होंने अपने 30 साल लंबे करियर में 628 लोगों को आजीवन कारावास और 37 लोगों को मृत्युदंड की सजा दिलवाई।

Continue Reading

Trending