Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात बहाल

Published

on

Loading

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात बहाल

जम्मू | जम्मू एवं कश्मीर में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एकतरफा वाहनों की आवाजाही की अनुमति दी गई। यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “आज (बुधवार) केवल जम्मू से श्रीनगर की ओर यातायात की अनुमति होगी।”

उन्होंने बताया कि राजमार्ग पर विपरीत दिशा से किसी भी वाहन को आने की अनुमति नहीं होगी। यह सेना और अर्धसैनिक बलों के काफिलों पर भी लागू होगा।

लगातार चार दिनों तक बंद रहने के बाद राजमार्ग को मंगलवार सुबह एकतरफा यातायात के लिए खोला गया था।

बन्निहाल में बर्फबारी और रामबन सेक्टर में कई स्थानों पर भूस्खलन की वजह से इस मार्ग को बंद कर दिया गया था।

नेशनल

छत्‍तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर

Published

on

Loading

नई दिल्ली। नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में हुई मुठभेड़ में सात नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। इनमें दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। गोली लगन से कई अन्य घायल हो गए हैं। सभी सुरक्षाकर्मी सुरक्षित हैं। नारायणपुर पुलिस ने अबूझमाड़ के टेकामेटा इलाके में नक्सलियों के बड़े कैडर को घेर लिया है और मुठभेड़ जारी है। मंगलवार सुबह से ही दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी चल रही है।

नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। हालांकि एसपी प्रभात कुमार ने मारे गए नक्सलियों की संख्या अभी नहीं बताई है। उन्होंने कहा की मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ खत्म होने के बाद ही सही स्थिति का जानकारी लग पाएगी। फिलहाल सुरक्षाकर्मियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र बॉर्डर के टेकामेटा इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात जवानों को सर्च ऑपरेशन के लिए निकल गया था। जवान मंगलवार की सुबह जब इस इलाके में पहुंचे तो यहां नक्सलियों ने उन्हें देखते ही फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। सूत्रों के मताबिक यहां पर नक्सलियों के बड़े कैडर्स मौजूद हैं।

Continue Reading

Trending