Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘जग्गू दादा’ के साथ दीक्षा कन्नड़ फिल्म की करेंगी शुरुआत

Published

on

Loading

तेलुगू फिल्म अभिनेत्री दीक्षा सेठ आगामी एक्शन फिल्म ‘जग्गू दादा’ के साथ कन्नड़ फिल्म की शुरुआत करने जा रही है। जिसमें दर्शन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म निर्देशक राघवेंद्र हेगड़े ने आईएएनएस को बताया, “दीक्षा के पास फिल्म की जरूरत के मुताबिक लुक और प्रतिभा है। उनकी सबसे बड़ी खास बात उनकी लंबाई है और यह दर्शन की लंबाई से मिलती जुलती है।”

हेगड़े ने कई दक्षिणी फिल्म अभिनेत्रियों को देखने के बाद दीक्षा को चुना।

हेगड़े ने बताया कि वह इस परियोजना के साथ पहली बार निर्देशन करने जा रहे हैं, “कई अभिनेत्रियों को यह स्क्रिप्ट पसंद आई, लेकिन वह शूटिंग के लिए डेट नहीं दे सकीं। जब दीक्षा ने स्क्रिप्ट सुनी, तो उन्होंने तुरंत डेट देकर परियोजना के लिए खुद को इसके लिए प्रतिबद्ध किया।”

इस फिल्म में उर्वशी, राज सिंह बेदी, और रविश्ांकर जैसे सितारे भी हैं।

हेगड़े फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए एक और अभिनेत्री की तलाश में हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending