Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

छेड़छाड़ मामले में हरियाणा के पूर्व डीजीपी की सजा बरकरार

Published

on

छेड़छाड़

Loading

छेड़छाड़नई दिल्ली| सर्वोच्च न्यायालय ने एक किशोरी टेनिस खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ के मामले में शुक्रवार को हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एस.पी.डी. राठौड़ की सजा बरकरार रखी। हालांकि वह यह सजा पहले की काट चुके हैं। न्यायमूर्ति वी. गोपाला गौड़ा और न्यायमूर्ति आर.के अग्रवाल की पीठ ने सजा को संशोधित कर 18 महीना कर दिया, जो वह पहले ही काट चुके थे।

राठौड़ को पहले छह महीने की सजा दी गई थी, लेकिन बाद में केंद्रीय जांच ब्यूरो की अपील पर सत्र न्यायालय ने उसे बढ़ा कर डेढ़ साल कर दिया था।  पंजाब एवं हरियाण उच्च न्यायालय ने राठौड़ के व्यवहार को शर्मनाक बताते हुए सत्र न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप करने से मना कर दिया था। यह मामला 1990 का है जब उन्होंने 14 साल की एक टेनिस खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ की थी। लड़की ने बाद में आत्महत्या कर ली थी।

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending